e-Shram खाते में अब तक नहीं आए रुपये? जल्द चेक करें स्टेटस, रजिस्ट्रेशन के है कई फायदे

kisan

नई दिल्ली: ई-श्रम पोर्टल में आपने रजिस्ट्रेशन कराया है तो इससे कई फायदे आपको मिल सकते हैं। ई-श्रम कार्ड जिसके पास है उन्हें सरकार की तरफ से रुपयों के रूप में मदद दी जाती है। श्रमिकों के खाते में अगली किस्त जल्द ही जारी की जाएगी। अगर आपको पहले की किस्त के पैसे नहीं मिले हैं तो आप कई तरीकों से अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

कैसे चेक करें स्टेटस?
कई तरीकों से आप अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। खाते से जो मोबाइल नंबर लिंक है, उसका मैसेज चेक करें। वहीं, अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर जानकारी लें। इसके अलावा पासबुक की एंट्री कराकर भी आपके अपने पेमेंट स्टेटस के बारे में जानकारी मिल सकती है।

इन लोगों को मिलेगा फायदा
ई-श्रम कार्ड का फायदा अंसगठित क्षेत्र के मजदूरों को दिया जाता है। इनमें रेहड़ी-पटरी वाले, रिक्शा और ठेला चालक, नाई, धोबी, दर्जी, मोची, फल, सब्जी और दूध बेचने वाले लोग शामिल हैं। इसके अलावा घर बनाने जैसे काम में लगे श्रमिक भी इस स्कीम के तहत आएंगे।

कब तक आएगा 12वीं किस्त का पैसा?
आपको बता दें कि पीएम किसान स्कीम के तहत लाभार्थियों को पहली किस्त का पैसा 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच की अवधि के लिए दिया जाता है। दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में ट्रांसफर किया जाता है। इसके अलावा तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है। इस बार पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त के पैसे 31 मई, 2022 को पीएम मोदी ने शिमला में ट्रांसफर किया था। 2022 की दूसरी किस्त का पैसा 1 सितंबर 2022 को किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जानें की बात सामने आ रही है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ