हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सरकार ने 9 साल में डूबा हुआ 10 लाख करोड़ का कर्ज वसूला, वित्त मंत्री ने दी जानकारी, जानें- क्या होता है NPA

Modi Government Recovered 10 Lakh Crore Bad Loan : केंद्र सरकार ने कई लाख करोड़ का कर्ज लोगों से वापस लिया है। यह ऐसा कर्ज था जो डूबा हुआ था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक पिछले करीब 9 साल में 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के डूबे हुए कर्जे की वसूली की गई है। साथ ही बैंकों का भी मुनाफा बढ़ा है।

विज्ञापन
Bad Loan

Modi Government Recovered 10 Lakh Crore Bad Loan : केंद्र सरकार ने पिछले 9 साल में डूबा हुआ कई लाख करोड़ रुपये का कर्ज वसूला है। यह जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने साल 2014 से 2023 के बीच करीब 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज वसूला है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रवर्तन मंत्रालय (ED) ने बैंक धोखाधड़ी के करीब 1100 मामलों की जांच की। इनमें करीब 65 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। वहीं सार्वजनिक बैंकों को 15,183 करोड़ रुपये की संपत्ति वापस की गई। उन्होंने कहा कि इस दौरान बैंकों ने 3 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान उन्होंने कर्ज वापसी को लेकर विपक्ष पर भी निशाना साधा।

फोन बैंकिंग को बताया जिम्मेदार

वित्त मंत्री ने कहा कि जो भी रकम कर्ज में डूबी थी, उसके लिए ‘फोन बैंकिंग’ जिम्मेदार रही। यह यूपीए सरकार में शुरू की गई थी। उन्होंने यूपीए पर आरोप लगाते हुए कहा कि फोन बैंकिंग के जरिए अयोग्य कारोबारियों को लोन दिया गया, जिसके कारण काफी रकम कर्ज में फंस गई और यह NPA (Non Performing Assets) हो गई। एनपीए फंसा हुआ कर्ज होता है। दरअसल, जब कोई शख्स बैंक से लोन लेता है और उसे चुका नहीं पाता तो वह रकम फंस जाती है। बैंक उस रकम को वापस पाने के लिए कई प्रयास करता है। जब सारे प्रयास फेल हो जाते हैं और वह रकम नहीं निकल पाती तो बैंक उसे एनपीए घोषित कर देता है।

3 कैटेगरी में बंटा होता है एनपीए

जब कोई शख्स EMI की तारीख निकलने के 90 दिनों तक लोन की रकम नहीं चुका पाता है तो उसे एनपीए में डाल दिया जाता है। बैंक की ओर से एनपीए को 3 कैटेगरी में बांटा जाता है:

विज्ञापन

1. सब स्टैंडर्ड एसेट्स : जब कोई शख्स 90 दिनों तक लोन नहीं चुका पाता है तो उसके अकाउंट को एक साल के लिए सब स्टैंडर्ड असेट्स की कैटेगरी में रखा जाता है।

2. डाउटफुल असेट्स : एक बाद भी बैंक लोन की रकम वापस लेने के प्रयास करता है। हालांकि एक साल बाद सब स्टैंडर्ड असेट्स से लोन के खातों को डाउटफुल असेट्स में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

विज्ञापन

3. लॉस असेट्स : जब बैंक को लगता है कि लोन लेने वाले से अब रकम वापस लेने की संभावना पूरी तरह खत्म हो चुकी है तो उस रकम को लॉस असेट्स माना जाता है।

Bad Loan

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : नाबालिगों का PPF अकाउंट खुलवाते समय ध्यान में रखें 4 बातें, नहीं तो उठाना पड़ेगा नुकसान

लोन न चुकाने पर क्या होता है

अगर कोई शख्स नहीं चुका पाता और उसका अकाउंट एनपीए कैटेगरी में आ जाता है तो उस शख्स का सिबिल स्कोर खराब हो जाता है। ऐसे में उस शख्स को अगली बार लोन लेने में परेशानी का सामना करना होगा। और अगर लोन मिल भी गया तो उसके लिए अधिक ब्याज का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola