Modi government scheme: सोशल मीडिया में एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी भारतीय यूजर्स को 28 दिनों के लिए 239 रुपये का फ्री रिचार्ज दे रहे हैं। वायरल मैसेज में आगे कहा गया है कि मोदी सरकार 2024 के चुनाव से पहले मुफ्त रिचार्ज दे रही है ताकि अधिक से अधिक लोग भाजपा सरकार को वोट दें।
पोस्ट में आगे कहा गया है कि ऐसे लोगों को योजना का लाभ उठाने के लिए एक विशेष लिंक पर अपना पंजीकरण कराना होगा। इसमें कहा गया है कि लोग अपने मोबाइल के माध्यम से भी लिंक का उपयोग कर सकते हैं और ऑफर का लाभ उठाने के लिए अपना नाम जोड़ सकते हैं।
फर्जी मैसेज का भंडाफोड़ करते हुए PIB Fact Check ने कहा है कि पोस्ट में किया गया दावा फर्जी है। इसमें कहा गया है कि यह मुफ्त रिचार्ज योजना भारत सरकार द्वारा नहीं चलाई जा रही है। PIB ने आगे कहा कि यह जालसाजों द्वारा धोखा देने के इरादे से किया गया प्रयास है।
PIB से चेक कराएं पोस्ट
यदि आपको ऐसा कोई संदेहास्पद संदेश मिलता है, तो आप हमेशा इसकी सत्यता को जान सकते हैं और जांच सकते हैं कि वायरल हो रहा मैसेज वास्तविक है या यह नकली समाचार है। इसके लिए आपको https://factcheck.pib.gov.in पर मैसेज करना होगा। वैकल्पिक रूप से आप तथ्य की जांच के लिए +918799711259 पर व्हाट्सएप भी कर सकते हैं। आप अपना संदेश pibfactcheck@gmail.com पर भी भेज सकते हैं। फैक्ट चेक की जानकारी https://pib.gov.in पर भी उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
53 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
3 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
6 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
7 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
19 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
21 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
22 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines