Housing Scheme: खुशखबरी! जल्द पूरा होगा घर लेने का सपना, सरकार ला रही है कमाल की स्कीम
Edited By News24 हिंदी

Photo Credit: Google
Edited By News24 हिंदी

Photo Credit: Google
Housing Scheme: आम नागरिक के लिए एक बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। मोदी सरकार जल्द ही एक बड़ा ऐलान कर सकती है। दरअसल हम आम लोगों का सपना होता है कि अपना एक आशियाना हो। जहां पूरा परिवार एक साथ रहे। पर आज की महंगाई में अपना घर बनाना बस एक सपना बन कर रह गया है। किराए के मकान में ही पूरी जिंदगी निकल जाती है। लेकिन अब सरकार की तरफ से एक ऐसी स्कीम आने वाली है, जिसके बाद अपने घर का सपना पूरा हो सकता है।
दरअसल सरकार की तरफ से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले कुछ ही समय में हाउसिंग लोन में छूट मिल सकती है। इसके बारे में पीएम मोदी ने 15 अगस्त के दिन लाल किले पर भी बात कही थी, हालांकि इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं दी थी। सरकार का प्लान है कि आने वाले 5 साल में 600 अरब डॉलर का निवेश इस योजना में किया जाए।
यह भी पढ़ें – Festive Season Sale: रिलायंस डिजिटल पर लगी सेल, HDFC ग्राहकों के मजे ही मजे, हाथ से ना जानें दें ये मौका
सरकार की तरफ से हाउसिंग लोन की दर में सब्सिडी दी जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो 3 से 6.5 फीसदी के बीच में सब्सिडी आम नागरिक को मिल सकती है। इस प्लान में 50 लाख से नीचे के लोन लिए जा सकते हैं। वहीं इस प्लान की अवधि 5 साल यानी साल 2028 तक रह सकती है।
ऐसे में कहा जा सकता है कि आम नागरिक को शानदार मौका मिला है कि अपने सपने को पूरा किया जाए। हालांकि अभी सरकार की तरफ से इस पर आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, पर अगले साल चुनाव को देखकर कहा जा सकता है कि सरकार की तरफ से जल्द ही इस पर कदम उठाए जा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: