हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक ही दिन में 135% उछला Moderna का शेयर, निवेशक हुए मालामाल! कौन सी वैक्सीन बनाती है ये कंपनी?

वर्ष 2026 के 6 महीने के भीतर ही शेयरों में 370 फीसदी की तेजी देखी जा चुकी है. आने वाले एक साल में इसके 400 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है. आने वाले समय में वैक्सीन का असर मॉडर्ना और मेर्क कंपनी के शेयरों पर और अधिक पॉजिटिव देखा जा सकता है.

विज्ञापन
कैंसर वैक्सीन की सफल परीक्षण के बाद कंपनी के शेयर में आया उछाल (Photo: AI/NEWS24)

अचानक मालामाल हो जाना, दुनिया के 99% फीसदी लोगों का सपना तो होगा ही. हालांकि किस्मत किसी-किसी पर ही मेहरबान होती है और जब ऊपर वाला देता है तो छप्पर फाड़कर देता है. ऐसा ही कुछ वैक्सीन बनाने वाले अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना (Moderna) के निवेशकों के साथ हुआ, जो रातों-रात मालामाल हो गए. बुधवार को कंपनी के शेयरों में करीब 135 फीसदी का उछाल आया, जिसकी वजह से मॉडर्ना के एक शेयर की कीमत 148.02 डॉलर तक पहुंच गई. जबकि पिछले कारोबारी सत्र में शेयर 62.96 डॉलर पर बंद हुआ था.

क्यों आया मॉडर्ना के शेयरों में उछाल?

अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टेड मॉडर्ना के शेयरों में ये उछाल कंपनी की पर्सनलाइज्ड mRNA मेलानोमा कैंसर वैक्सीन के लास्ट-स्टेज में आए पॉजिटिव रिजल्ट के बाद देखने को मिला. आपको जानकर हैरानी होगी कि मॉडर्ना द्वारा फार्मा कंपनी मर्क के सहयोग से विकसित की गई कैंसर वैक्सीन का करीब 1137 मरीजों पर परीक्षण किया गया था. आखिरी स्टेज के टेस्ट में वैक्सीन ने पॉजिटिव नतीजे दिखाए. ‘मेलेनोमा’ नाम की यह वैक्सीन मरीजों में दोबारा कैंसर होने के खतरे को कम करती है, साथ ही कैंसर को बॉडी में दूर तक फैलने से रोकने में भी वैक्सीन ने बेहतर नतीजे दिए.

यह भी पढ़ें: SIP Guide: पहली बार शुरू कर रहे हैं SIP? जानें सही म्यूचुअल फंड चुनने का एक्सपर्ट फॉर्मूला

विज्ञापन

मर्क के शेयरों में भी आया उछाल

वैक्सीन के सफल प्रयोग की खबर मार्केट में आते ही मॉडर्ना के शेयर आसमान पर पहुंच गए. कंपनी की ओर से बताया गया कि मेलेनोमा वैक्सीन को मर्क (Merck) कैंसर की दवा कीट्रुडा (Keytruda) के साथ ट्रायल में इस्तेमाल किया गया था. इस सफल परीक्षण का असर मर्क के शेयरों पर भी पड़ा और कंपनी के शेयर 11 फीसदी बढ़कर 150.14 डॉलर पर पहुंच गए.

निवेशकों को कंपनी ने दिया जबरदस्त फायदा

आने वाले समय में वैक्सीन का असर मॉडर्ना और मर्क कंपनी के शेयरों पर और अधिक पॉजिटिव देखा जा सकता है. कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे दोनों कंपनियों को फायदा पहुंचेगा. गौरतलब है कि मॉडर्ना के शेयर लॉन्ग टर्म में निवेशकों को बड़ा फायदा पहुंचा चुके हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ 2026 के 6 महीने के भीतर ही शेयरों में 370 फीसदी की तेजी देखी जा चुकी है. आने वाले एक साल में इसके 400 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission Update: देरी हुई तो भी नहीं होगा घाटा! म‍िलेगा मोटा एरियर; जानें कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी विभिन्न मीडिया पोर्टल्स पर आधारित है, न्यूज 24 किसी भी तथ्य की पुष्टि या दावा नहीं करता है. शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola