Mobile Phone Purchase on EMI: मोबाइल फोन खरीदते समय अधिकांश लोग EMI के ऑप्शन पर भी एक नजर डाल ही लेते हैं। ईएमआई की सुविधा ने आम आदमी के लिए मोबाइल फोन खरीदना आसान बना दिया है। इससे जहां मोबाइल कंपनियों की बिक्री बढ़ी है, वहीं एकदम से बड़ा अमाउंट खर्च करने में हिचकने वालों को आसान किश्तों में खरीदारी का विकल्प मिल गया है।
बनती है क्रेडिट हिस्ट्री
इनफॉर्मल सेक्टर में रहने वालों के लिए EMI पर मोबाइल फोन खरीदना फॉर्मल क्रेडिट सिस्टम में शामिल होने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। सरल शब्दों में कहें तो ईएमआई पर मोबाइल फोन उपलब्ध होने से ऐसे ग्राहकों की भी क्रेडिट हिस्ट्री जनरेट हो जाती है, जिनका ऐसा कोई इतिहास नहीं था और उनके लिए भविष्य में लोन के दरवाजे भी खुल जाते हैं। दरअसल, बैंक ऐसे लोगों को लोन देने से बचते हैं, जिनकी कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है या फिर क्रेडिट स्कोर खराब है। ऐसे में मोबाइल फोन की EMI आसानी से महंगा फोन खरीदने के साथ-साथ अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाने का मौका भी है।
यह भी पढ़ें – इन्वेस्टमेंट के तौर पर Flat खरीदना क्यों नहीं है फायदे का सौदा? Real Estate एक्सपर्ट ने समझाया
सभी के लिए फायदा
बजाज फाइनेंस, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज और कई बैंक जैसे लेंडर्स इस तरह का क्रेडिट ऑप्शन प्रदान करते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि EMI मोबाइल फोन कंपनियों और ग्राहक, दोनों के लिए फायदे का सौदा है। नो-कॉस्ट EMI के विकल्प ने लोगों को इस तरह की खरीदारी के लिए प्रेरित किया है। नो-कॉस्ट EMI के परिणामस्वरूप अधिकांश स्मार्टफोन की बिक्री क्रेडिट पर हो रही है। यह भी देखा गया है कि व्यक्ति जिस लेंडर से पहला लोन लेता है, दूसरी बार भी उसे तवज्जो देता है। यानी एक तरह से EMI सभी के लिए विन-विन सिचुएशन है।
ब्याज में छूट भी संभव
एक्सपर्ट्स के अनुसार, EMI पर खरीदारी एक तरह का लोन है और इस तरह के लोन, भले ही वह छोटे क्यों न हों भविष्य में लोन लेना आसान बनाते हैं। क्योंकि इससे क्रेडिट स्कोर बनता है। यह स्कोर ग्राहक की रीपेमेंट की आदत सहित तमाम फैक्टर्स के आधार पर जनरेट होता है। अगर क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो भविष्य में लोन आसानी से मिल सकता है और ब्याज दर पर भी कुछ अतिरिक्त छूट मिल सकती है।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
4 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
5 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
5 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
6 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
7 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
9 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
21 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines