Electricity Bill Reduce Tips: बिजली की बचत करने से आपके हर महीने के खर्चों में ही बचत होती है। बिना वजह पंखे, लाइट या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक के ऑन होने पर आप उसे तुरंत ऑफ करने का सोचते होंगे। कम से कम बिजली आए इसके लिए एसी को भी कमरा बंद कर चलाते होंगे। यहां तक कि सर्दियों में गीजर भी एक बार चलाने के बाद उसमें थोड़ा ठंडा पानी मिलाकर ही नहाते होंगे। ऐसे तमाम तरीके हैं जिसे कई लोग बिजली की खपत कम हो इसलिए अपनाने की कोशिश करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिजली बिल बढ़ाने में आपकी एक और गलती शामिल है जिसके बारे में शायद आपको अंदाजा भी न हो।
न करें चार्जर लगाकर रखने की गलती
दरअसल, बिजली के बोर्ड पर चार्जर को लगाकर छोड़ देने की आदत बिजली की अधिक खपत की जिम्मेदार हो सकती है। जी हां, अगर आप स्विच ऑन के साथ चार्जर लगाकर रखते हैं और सोचते हैं कि फोन चार्ज न होने पर बिजली का कोई बिल नहीं आता है तो ये आपकी एक बड़ी गलतफहमी है। बिजली के बोर्ड पर चार्ज के लगे रहने से भी बिजली की खपत होती है और इससे भी यूनिट कटता है।
ये भी पढ़ें- Smartphone Tips: रुक-रुक के चल रहा है फोन? तो मिनटों में ऐसे बढ़ाएं Speed
भारी चार्ज से बढ़ेगा बिजली बिल
आज के समय में जितना जरूरी स्मार्टफोन हो चुका है उतना ही जरूरी उसका चार्जर भी हो चुका है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले चार्जर सभी की पहली मांग बन चुके हैं। हालांकि, मिनटों में फोन चार्ज करने वाला फास्ट चार्जिंग सपोर्ट चार्जर बिजली की खपत भी सबसे ज्यादा करता है। वहीं, अगर प्लगइन के साथ चार्जर को आप स्विच ऑन छोड़ देते हैं तो आपके बिना इस्तेमाल के भी बिजली की खपत अच्छी खासी हो रही होती है।
होती है इतनी बिजली की खपत
स्विच ऑन के साथ चार्जर लगने पर भी बिजली खपत ज्यादा होती है। भले ही आपका फोन चार्ज हो रहा हो या नहीं। अगर चार्जर इलेक्ट्रिक बोर्ड पर लगा हुआ है और बटन ऑन है तो बिजली की खपत हो रही होती है। इस तरह के प्रोसेस को फैंटम पावर और आइडल लोड भी कहा जाता है। बिना फोन के चार्जर होने पर भी अगर चार्जर लगा हुआ है तो 0.1 से 0.4 तक यूनिट बिजली की खपत हो सकती है। ऐसा सिर्फ चार्ज के साथ नहीं है, अगर कोई और भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस स्विच ऑन के साथ कनेक्टेड है लेकिन यूज में नहीं है फिर भी बिजली की खपत होती है।
ये भी पढ़ें- Electricity Bill Saving Tips: बड़े काम की हैं बिजली बचत की 7 टिप्स
संबंधित खबरें
'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
49 mins ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
1 hr ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
3 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
3 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
4 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
5 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
19 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
19 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
21 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines