Mobile Number Suspended: सिम कार्ड या फोन नंबर से जुड़े कई फ्रॉड हो रहे हैं। इन्हें काबू करने के लिए सरकार और टेलीकॉम विभाग की ओर से अलग-अलग तरीकों को भी अपनाया जाता है। इस बार सरकार ने डिजिटल फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए एक या दो नहीं बल्कि लाखों मोबाइल नंबर को बंद कर दिया है। डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए सरकार की ओर से ये कदम उठाया गया है और 70 लाख नंबरों को निलंबित किया गया है।
वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया है कि बढ़ते फ्रॉड के मामलों को रोकने और बैंकों के सिस्टम समेत अन्य ऑनलाइन प्रक्रियाओं को मजबूती देने के लिए सरकार ने ऐसा कदम उठाया है। आगे अगली बैठक को लेकर भी जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि वित्तीय साइबर सुरक्षा से जुड़े मुद्दे की अगली बैठक जनवरी 2024 में होगी।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए उठाया कदम
सरकार की ओर से मोबाइल नंबर सस्पेंड करने का कारण साइबर धोखाधड़ी को रोकना बताया गया है। ऐसे फोन नंबर जिसके जरिए किसी तरह के संदिग्ध लेन-देन हुए हैं उन नंबरों को सस्पेंड किया गया है। वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AEPS) धोखाधड़ी के मुद्दे पर गौर करना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Government Schemes: सरकार की इन 3 योजनाओं से संवरेगा आपकी लाडली का भविष्य!
क्यों लेना पड़ा फैसला?
सरकार की ओर से संदिग्ध लेनदेन वाले मोबाइल नंबरों को बंद किया गया है। दरअसल, यूको बैंक में खामियां देखने को मिली थी, जिसके तुरंत बाद बैठक की गई। नवंबर के शुरुआत में देखा गया था कि इंस्टेंट पेमेंट सेवा (IMPS) के जरिए यूको बैंक के अकाउंट होल्डर्स के पास 820 करोड़ रुपये के गलत क्रेडिट का नोटिफिकेशन गया था। इस तरह के डिजिटल फ्रॉड पर काबू करने के लिए सरकार ने संदिग्ध लेनदेन वाले मोबाइल नंबर को बंद कर दिया है।
वीडियो के जरिए यूको बैंक घोटाले के बारे में जानिए
ये भी पढ़ें- 1 December से बदल जाएंगे Credit Card और SIM Card समेत 5 नियम, आमजन पर भी पड़ेगा असर!
संबंधित खबरें
Jio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
7 mins agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
1 hr agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
1 hr agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
2 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
4 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
5 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
5 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
6 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
7 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines