Mobile Bonanza Sale: वैलेंटाइन वीक चल रहा है और दो प्यार करने वालों के लिए ये 7 दिन बड़े खास होते हैं। इस दौरान एक दूसरे को प्यार जताने के लिए पार्टनर तरह-तरह के तोहफे या तरीकों को अपनाते हैं। अगर आप भी इस वैलेंटाइन वीक अपने लिए या अपने करीबी के लिए कुछ करना चाहते हैं और उन से आप कितना प्यार करते हैं ये खास तरह से दिखाना चाहते हैं तो आप अपनी जेब पर कम भार डाले भी ऐसा कर सकते हैं।
जी हां, आपके जेब पर ज्यादा जोर भी नहीं पड़ेगा और आप खुद के लिए या अपने पार्टनर के लिए नया फोन कम कीमत में खरीद सकेंगे। दरअसल, वैलेंटाइन वीक के तहत मोबाइल बोनांजा सेल (Mobile Bonanza Sale 2024) चल रही है और इस दौरान आईफोन से लेकर रियलमी समेत कई फोन भारी छूट के साथ मिल रहे हैं।
Mobile Bonanza Sale Flipkart 2024
फ्लिपकार्ट पर चल रही मोबाइल बोनांजा सेल में ढेरों डिस्काउंट के साथ स्मार्टफोन्स मिल रहे हैं। बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ फोन काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। आईफोन, रियलमी, सैमसंग, मोटोरोला और वीवो कंपनी के फोन आप छूट के साथ खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप किन-किन स्मार्टफोन को छूट के साथ खरीद सकते हैं।
1. मोटोरोला एज 40 नियो (Motorola Edge 40 Neo)
फ्लिपकार्ट के मोबाइल बोनांजा सेल में मोटोरोला एज 40 नियो स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। आप स्मार्टफोन को भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं। सेल के दौरान मोटो एज 40 नियो को 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जा रहा है। आप 3,667 रुपये की शुरुआती ईएमआई के साथ खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- धांसू परफॉर्मेंस वाले 5 लैपटॉप, कीमत 30 हजार रुपये से कम
2. सैमसंग गैलेक्सी एफई 5जी (Samsung Galaxy FE 5G)
सैमसंग गैलेक्सी एफई 5जी 128 जीबी वेरिएंट 57 छूट के साथ मिल रहा है। इस फोन को आप 69,999 रुपये की जगह 29,999 रुपये में मिल रहा है। फोन को आप बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के बाद कम कीमत में भी खरीद सकते हैं। इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा और 4500 mAh की Lithium-ion बैटरी है।
3. वीवो टी12 प्रो 5जी (Vivo T12 Pro 5G)
वीवो टी12 प्रो 5जी स्मार्टफोन को आप 26,999 रुपये की जगह 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं। आप फोन को 7,333 रुपये की ईएमआई के साथ भी खरीद सकते हैं।
4. आईफोन 15 (iPhone 15)
आईफोन 15 को आप 79,900 रुपये की जगह 66,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 48MP + 12MP का डुअल कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा है। 128GB स्टोरेज वाले आईफोन 15 को आप बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं।
5. रियलमी 12 प्रो प्लस 5जी (Realme 12 Pro Plus 5G)
रियलमी 12 प्रो प्लस 5जी में 6.7 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 50MP + 8MP + 64MP के साथ ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है। फोन को आप सेल के दौरान 34,999 रुपये की जगह 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं। स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर के साथ आने वाले फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है।
ये भी पढ़ें- 108 रुपये में 60 दिनों तक खूब चलाएं इंटरनेट! जानें बेनिफिट्स
6. रियलमी 12 प्रो 5जी (Realme 12 Pro 5G)
रियलमी 12 प्रो 5जी को आप 31,999 रुपये की जगह 26,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर सीधा 15 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। इस फोन में 50MP + 8MP + 32MP के साथ ट्रिपल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
11 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
14 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
15 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
16 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
18 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
19 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
21 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
22 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines