Mobile Bonanza Sale: iPhone से लेकर Realme 12 Pro Plus पर भारी छूट, हाथ से जानें न दें ये Deal

Mobile Bonanza Sale: आईफोन 15 से लेकर अन्य 5जी फोन को आप ढेरों छूट के साथ खरीद सकते हैं। एक फोन पर तो 57 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। आइए स्मार्टफोन पर मिल रही डील्स के बारे में जानते हैं।

Mobile Bonanza Sale 2024 Flipkart

Mobile Bonanza Sale

विज्ञापन

जी हां, आपके जेब पर ज्यादा जोर भी नहीं पड़ेगा और आप खुद के लिए या अपने पार्टनर के लिए नया फोन कम कीमत में खरीद सकेंगे। दरअसल, वैलेंटाइन वीक के तहत मोबाइल बोनांजा सेल (Mobile Bonanza Sale 2024) चल रही है और इस दौरान आईफोन से लेकर रियलमी समेत कई फोन भारी छूट के साथ मिल रहे हैं।

विज्ञापन

Mobile Bonanza Sale Flipkart 2024 

फ्लिपकार्ट पर चल रही मोबाइल बोनांजा सेल में ढेरों डिस्काउंट के साथ स्मार्टफोन्स मिल रहे हैं। बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ फोन काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। आईफोन, रियलमी, सैमसंग, मोटोरोला और वीवो कंपनी के फोन आप छूट के साथ खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप किन-किन स्मार्टफोन को छूट के साथ खरीद सकते हैं।

1. मोटोरोला एज 40 नियो (Motorola Edge 40 Neo)

फ्लिपकार्ट के मोबाइल बोनांजा सेल में मोटोरोला एज 40 नियो स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। आप स्मार्टफोन को भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं। सेल के दौरान मोटो एज 40 नियो को 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जा रहा है। आप 3,667 रुपये की शुरुआती ईएमआई के साथ खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

2. सैमसंग गैलेक्सी एफई 5जी (Samsung Galaxy FE 5G)

सैमसंग गैलेक्सी एफई 5जी 128 जीबी वेरिएंट 57 छूट के साथ मिल रहा है। इस फोन को आप 69,999 रुपये की जगह 29,999 रुपये में मिल रहा है। फोन को आप बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के बाद कम कीमत में भी खरीद सकते हैं। इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा और 4500 mAh की Lithium-ion बैटरी है।

विज्ञापन

3. वीवो टी12 प्रो 5जी (Vivo T12 Pro 5G)

वीवो टी12 प्रो 5जी स्मार्टफोन को आप 26,999 रुपये की जगह 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं। आप फोन को 7,333 रुपये की ईएमआई के साथ भी खरीद सकते हैं।

4. आईफोन 15 (iPhone 15)

आईफोन 15 को आप 79,900 रुपये की जगह 66,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 48MP + 12MP का डुअल कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा है। 128GB स्टोरेज वाले आईफोन 15 को आप बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

5. रियलमी 12 प्रो प्लस 5जी (Realme 12 Pro Plus 5G)

रियलमी 12 प्रो प्लस 5जी में 6.7 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 50MP + 8MP + 64MP के साथ ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है। फोन को आप सेल के दौरान 34,999 रुपये की जगह 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं। स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर के साथ आने वाले फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है।

विज्ञापन

6. रियलमी 12 प्रो 5जी (Realme 12 Pro 5G)

रियलमी 12 प्रो 5जी को आप 31,999 रुपये की जगह 26,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर सीधा 15 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। इस फोन में 50MP + 8MP + 32MP के साथ ट्रिपल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ