Business Idea Under Rupees 5000 : ऐसे काफी बिजनेस हैं जिन्हें कम पूंजी में शुरू किया जा सकता है। अगर आप भी ऐसा ही कोई बिजनेस तलाश रहे हैं आपको ढेर सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। इनमें कई ऐसे बिजनेस हैं जिनमें अच्छी कमाई हो जाती है। कुछ बिजनेस में 30-40 हजार रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं। हालांकि यह कमाई वहीं हो सकती है जहां ग्राहक अच्छी संख्या में आते हों। अगर आप किसी बड़े शहर में काम शुरू करते हैं तो कमाई इससे भी ज्यादा हो सकती है।
5000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस
इन समय गैजेट्स का जमाना है। हर शख्स के पास स्मार्टफोन है और काफी लोग रील भी बना रहे हैं। तो बस, आपको इसी से जुड़ा बिजनेस करना है। आपको इसके लिए एक शॉप लेनी होगी। अगर शाॅप किराए पर है तो बिजनेस शुरू करने में कुछ खर्चा ज्यादा हो सकता है। हम बात कर रहें मोबाइल एक्सेसरीज के बिजनेस की। इसमें आप इन चीजों को रख सकते हैं:
- टेंपर्ड ग्लास
- स्टाइलिश मोबाइल कवर
- ईयर बड्स
- ईयर फोन
- हेडफोन
- मोबाइल चार्जर
- छोटे फैन
- लाइटिंग स्पीकर
- मोबाइल स्टैंड
- कार्ड रीडर
- सेल्फी स्टिक
- रिंग लाइट
- माइक्रोफोन
- स्पाई कैमरा आदि।
कंपनियों से कर सकते हैं टाईअप
मोबाइल एक्सेसरीज का सामान बहुत महंगा नहीं आता है। शुरू में कुछ ही चीजें रखें और ग्राहक की डिमांड जानें। जब पता चल जाए कि उस जगह क्या चीजें ज्यादा बिक सकती है, तो बाद में शॉप में उन चीजों को बढ़ा लें। ईयर बड्स, ईयर फोन आदि जैसी चीजों के लिए किसी मैन्युफैक्चरर कंपनी से बात करें। कंपनियां कम पैसे में ज्यादा सामान दे देती हैं।
पूरे साल चलने वाला बिजनेस है मोबाइल एक्सेसरीज का।
थोक में खरीदें सामान
ईयर फोन, मोबाइल कवर जैसी चीजें काफी सस्ती मिल जाती हैं। मार्केट में मिलने वाला 100 रुपये का मोबाइल कवर दिल्ली की थागीरथ पैलेस जैसे इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में 10 से 20 रुपये में मिल जाता है। हालांकि यह थोक रेट हैं। यहां पर ऐसी ही काफी चीजें काफी सस्ते दामों पर खरीदी जा सकती हैं। इंडिया मार्ट की वेबसाइट से भी अच्छे सेलर ढूंढकर उनसे सामान खरीद सकते हैं।
वीडियो एक्सेसरीज ज्यादा रखें
इन दिनों रील बनाने का क्रेज बहुत ज्यादा है। ऐसे में आप ऐसी चीजें ज्यादा रखें जिनका इस्तेमाल रील बनाने में ज्यादा होता हो। जैसे-रिंग लाइट, कलर लाइट, डेकोरेटिव आइटम्स आदि। वहीं आप दुनियाभर के मोबाइल एक्सेसरीज मार्केट पर नजर रखें और ऐसी चीजें ज्यादा लाएं जिनकी मार्केट में डिमांड हो।
सालभर कमाई
मोबाइल एक्सेसरीज का बिजनेस ऐसा बिजनेस है जो पूरे साल चलता है। यह बिजनेस आपको 12 महीने कमाई करके देता है। जैसे-जैसे चीजें बिकती जाएं, शॉप में सामान बढ़ाते जाएं। आप मोबाइल एक्सेसरीज की शॉप से 30 से 40 हजार रुपये तक आराम से कमा सकते हैं। अगर शॉप किसी भीड़-भाड़ वाले इलाके में है तो कमाई और ज्यादा हो सकती है।
यह भी पढ़ें : Business Idea : 5 हजार में शुरू करें यह बिजनेस, मात्र 3 घंटे काम करके कमाएं 30 से 40 हजार रुपये महीने
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
14 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
15 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
15 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
15 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
16 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
16 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
16 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
18 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
18 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines