IPOs Listing: मोबिक्विक के आईपीओ में दांव लगाने वालों के चेहरे आज खिले हुए हैं। इस आईपीओ की लिस्टिंग इतनी शानदार हुई है कि निवेशकों की जेब एकदम से भारी हो गई है। कंपनी के शेयर 440 रुपये से ज्यादा पर लिस्ट हुए हैं, जो इसके आईपीओ प्राइस से काफी ज्यादा है। मोबिक्विक का इश्यू प्राइस 279 रुपये था। इस हिसाब से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि निवेशकों ने एक ही झटके में कितनी कमाई कर ली है।
लिस्टिंग के बाद भी तेजी
लिस्टिंग के बाद भी कंपनी के शेयरों में तेजी जारी है। खबर लिखे जाने तक यह 510 रुपए का आंकड़ा पार कर गए थे। मोबिक्विक के आईपीओ को काफी अच्छा रिस्पांस मिला और आखिरी दिन यह 125.69 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था। मोबिक्विक के IPO का आकार 572 करोड़ रुपये का था। कंपनी आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल अपनी कारोबारी गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर करेगी।
यह भी पढ़ें – दो कंपनियों के मर्जर से कितनी ताकतवर बन जाएगी Ambuja Cement?
Vishal Mega Mart
आज यानी 18 दिसंबर को विशाल मेगा मार्ट की भी शेयर बाजार में एंट्री हुई है। कंपनी के शेयर 33% से अधिक के प्रीमियम के साथ 110 रुपये पर लिस्ट हुए। हालांकि, लिस्टिंग के कुछ समय बाद इसमें गिरावट देखने को मिली। विशाल मेगा मार्ट का इश्यू प्राइस 78 रुपये था। इस आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी हुआ। यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) था।
Sai Life Sciences
इसी तरह, साई लाइफ साइंसेज की भी आज स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग हुई है। कंपनी के आईपीओ में निवेश करने वालों को करीब 20% लिस्टिंग गेन मिला है। साई लाइफ साइंसेज के शेयर BSE पर 660 और NSE पर 650 रुपए पर लिस्ट हुए, जबकि इसका इश्यू प्राइस 549 रुपये था। साई लाइफ साइंसेज आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 11 दिसंबर को खुला था और 13 दिसंबर को बंद हुआ था। यह आईपीओ कुल 10.27 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
11 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
14 hrs agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
18 hrs agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
19 hrs agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
22 hrs agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
1 day agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 day agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
1 day agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
1 day agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines