Upcoming IPO: डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म मोबिक्विक के जिस आईपीओ (Mobikwik IPO) का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, उसकी डेट फाइनल हो गई है। वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड का आईपीओ 11 दिसंबर को खुलेगा और 13 दिसंबर को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 265-279 रुपए प्रति शेयर है। मोबिक्विक के आईपीओ का साइज़ घटाकर 572 करोड़ रुपए किया गया है। यह तीसरी बार है जब इसमें कमी की गई है।
पहले थी ये योजना
मोबिक्विक के आईपीओ का अलॉटमेंट 16 दिसंबर को होगा और इसके शेयरों की लिस्टिंग 18 दिसंबर को होगी। इससे पहले जनवरी में खबर आई थी कि कंपनी का आईपीओ 700 करोड़ रुपए का होगा। जबकि जुलाई 2021 में मोबिक्विक 1900 करोड़ रुपए का IPO लाना चाहती थी। इसे सेबी से मंजूरी भी मिल गई थी, लेकिन बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते कंपनी ने कदम पीछे खींच लिए।
यह भी पढ़ें – क्या आपको पता है ISRO पर खर्च हर 1 रुपए का समाज को कितना रिटर्न मिला?
ऐसे मिला था फायदा
मोबिक्विक PayTM और फोनपे जैसा ही प्लेटफ़ॉर्म है। इसके मार्केट शेयर में इस साल की शुरुआत में 9.3% और मार्च में 12.11% की बढ़त देखने को मिली थी। Paytm पेमेंट बैंक के खिलाफ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की कार्रवाई का फायदा फोनपे के साथ-साथ मोबिक्विक को भी मिला था। मई 2024 तक मोबिक्विक देश की सबसे बड़ी मोबाइल वॉलेट कंपनी थी। मोबिक्विक आज कई तरह की सेवाएं देती है।
ऐसी है आर्थिक स्थिति
कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें, तो वित्त वर्ष 2024 में इसने 875 करोड़ रुपए का रिवेन्यु दर्ज किया। एक साल पहले यह आंकड़ा 539.46 करोड़ था। इस दौरान कंपनी शुद्ध लाभ 14.08 करोड़ रुपये रहा। गौर करने वाली बात यह है कि वित्त वर्ष 2023 में कंपनी को 83.81 करोड़ का घाटा हुआ था। आईपीओ की लिस्टिंग के साथ ही मोबिक्विक शेयर बाजार में Paytm जैसी प्रतियोगियों के साथ मुकाबला करेगी।
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
6 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
6 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
8 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
9 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
10 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
17 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
19 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
20 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines