Minor Demat Account Open Process: बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पेरेंट्स तमाम तरह की निवेश योजनाओं में इन्वेस्ट करते हैं। इसमें बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे ट्रेडिशनल और सुरक्षित विकल्प भी शामिल हैं। हालांकि, यहां रिटर्न ज्यादा आकर्षक नहीं होता। यदि आप थोड़ा जोखिम उठाने को तैयार हैं, तो शेयर बाजार एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। मार्केट रेगुलेटर SEBI द्वारा बच्चों के नाम पर डीमैट खाता खुलवा सकते हैं जो माइनर डीमैट अकाउंट कहलाता है। इस अकाउंट की मदद से आप अपने बच्चे के नाम पर निवेश करके एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।
आसान है डीमैट अकाउंट खोलना?
शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने के लिए डीमैट अकाउंट अनिवार्य है। Zerodha जैसे ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर डीमैट अकाउंट आसानी से खोला जा सकता है। इसके लिए बस कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी और दिशानिर्देशों का पालन करना होगा जिसके बाद घर बैठे ही आसानी से आप अपने बच्चे का डीमैट अकाउंट ओपन कर सकेंगे।
क्या है प्रावधान?
डीमैट अकाउंट ओपन करने के लिए उम्र की कोई बंदिश नहीं है, यानी आप अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर भी अकाउंट खोलकर ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि, माइनर डीमैट अकाउंट के लिए कुछ नियम एवं शर्तें निर्धारित हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। उदाहरण के तौर पर ऐसे अकाउंट्स को केवल माता-पिता या अभिभावक द्वारा ही ऑपरेट किया जा सकता है। माइनर अकाउंट होल्डर को 18 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद ही स्वतंत्र रूप से ट्रेडिंग का अधिकार होगा।
क्या दस्तावेज जरूरी?
माइनर डीमैट अकाउंट खोलने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। उदाहरण के लिए, माता-पिता या अभिभावक का पैन कार्ड, उनका एड्रेस प्रूफ। इसके लिए आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी आदि दिया जा सकता है। इसके अलावा बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट, जिस पर पेरेंट्स का नाम भी दर्ज होना चाहिए।
माता-पिता या अभिभावक को सेबी की KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी और संबंधित बैंक खाते की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। साथ ही अकाउंट खुलवाते समय नाबालिग के फोटो के साथ ही माता-पिता के फोटो भी जरूरी होंगे। डीमैट खाता ऑनलाइन या ऑफलाइन खुलवाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Post Office: टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने पर कितना फायदा? जानें ब्याज दर, एलिजिबिलिटी और इन्वेस्ट का प्रोसेस
कैसे होगी ट्रेडिंग?
ध्यान देने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि माइनर डीमैट अकाउंट से सीधे शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं किया जा सकता। फैमिली मेंबर्स से गिफ्ट या डोनेशन के तौर पर मिले शेयरों को इस खाते में रखा जा सकता है।
कहने का मतलब है कि माता-पिता या अभिभावक अपने डीमैट अकाउंट से खरीदारी करेंगे और फिर उसे गिफ्ट के तौर पर बच्चे को भेज देंगे। डीमैट अकाउंट में ‘Send as Gift’ का ऑप्शन दिया गया होता। गिफ्ट या डोनेशन के रूप में मिले शेयरों को बाद में सुविधानुसार बेचा जा सकता है।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
5 mins agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
3 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
4 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
5 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
6 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
7 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
9 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
10 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
22 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines