Minor PAN Card Apply Online Process: पैन कार्ड हम सभी के लिए जरूरी है। आयकर विभाग (Income Tax Department) की ओर से पैन कार्ड को जारी किया जाता है जिसका इस्तेमाल बैंक या अन्य किसी तरह के काम में किया जा सकता है। आधार कार्ड की तरह पैन कार्ड भी एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। दोनों ही दस्तावेजों का इस्तेमाल आईडी प्रूफ के तौर पर किया जाता है। अगर आप अपने बच्चे का पैन कार्ड बनवाना है तो आइए आपको बताते हैं कि बच्चे या नाबालिग के लिए पैन कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है?
क्यों जरूरी है पैन कार्ड?
सरकारी और गैर-सरकारी काम के लिए पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। बैंक में खाता खुलवाने के लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) यानी ITR फाइल कने के लिए भी पैन कार्ड का होना जरूरी है।
क्या बन सकता है नाबालिग का पैन कार्ड?
फाइनेंशियल स्टेटस की पहचान करने वाला पैन कार्ड क्या नाबालिग का बन सकता है? अगर आपका भी ये सवाल है तो इसका जवाब हां में है। हालांकि, नाबालिग खुद इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकता है। आयकर विभाग के अनुसार केवल माता-पिता ही छोटे बच्चे के पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
क्या नाबालिग के लिए जरूरी है पैन कार्ड?
- नाबालिग द्वारा निवेश किया जाता है तो उसके लिए पैन कार्ड का होना जरूरी है।
- नाबालिग का बैंक अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो इसके लिए भी पैन कार्ड का होना जरूरी है।
- नाबालिग अगर किसी भी माध्यम से कमाई कर रहा है तो उसके पास पैन कार्ड जरूर होना चाहिए।
- माता-पिता द्वारा किए गए निवेश में भी अगर नाबालिग का नाम है तो ऐसे में भी पैन कार्ड का होना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- PAN Card हो गया है गुम या चोरी? जानें फिर से अप्लाई करने का प्रोसेस
Minor PAN Card कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले NSDL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- लॉगिन करने के बाद सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ कर Form 49A भर लें।
- इसके बाद आपको नाबालिग का आयु प्रमाण पत्र जमा करना होगा।।
- अपलोड किए जा रहे दस्तावेजों में माता-पिता के हस्ताक्षर और माता-पिता की फोटो भी होनी जरूरी है।
- इसके बाद आपको 107 रुपये का भुगतान करना होगा, इसके बाद आपको रिसिप्ट नंबर मिलेगा।
- इस रिसिप्ट नंबर की मदद से आप पैन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन करने के 15 दिनों के अंदर आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर पैन कार्ड आ जाएगा। इसके अलावा आपके पते पर भी 15 दिनों में पैन कार्ड भेज दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- PAN Card यूजर्स सावधान! कहीं आपके साथ न हो जाए ऐसा Fraud
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
2 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
4 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
6 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
6 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
7 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
8 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
10 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
10 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
11 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines