Milk Price Hike: आम आदमी पर फिर से पड़ी महंगाई की मार, अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम

Milk Price Hike

नई दिल्ली: आम आदमी पर एकबार फिर से महंगाई की मार पड़ी है। अमूल के बाद मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध और गाय के दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है। मदर डेयरी ने दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।

मदर डेयरी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि केवल फुल क्रीम और गाय के दूध के वेरिएंट की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया है। तो वहीं वेरका ने भी पंजाब में दूध के दाम बढ़ा दिए हैं वेरका ने प्रति किलो 2 रुपए का दाम में इजाफा किया है। बढ़ी हुई दूध की दरें आज से लागू हो गई हैं। लेकिन अमूल ने गुजरात में दूध के दाम नहीं बढ़ाए हैं।

मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा कि कच्चे माल की कीमतों में पिछले दो महीने से लगातार हो रहे उछाल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने मीडिया में जारी बयान में कहा “डेयरी उद्योग कच्चे दूध की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई।

इस बढ़ोतरी के साथ फुल क्रीम दूध की कीमत 61 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 63 रुपये प्रति लीटर हो गई है। बता दें इससे पहले अगस्त में प्रसिद्ध दूध ब्रांड ने इनपुट लागत में वृद्धि का हवाला दिया और दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ