Success Story Microsoft and Bill Gates: 18 जुलाई 2024 को अचानक से खबर आई कि दुनियाभर की कई फ्लाइट्स ठप पड़ गई हैं। लैपटॉप और कम्प्यूटर काम नहीं कर रहे हैं। इंस्टाग्राम जैसे कुछ ऐप्स भी बंद हो गए हैं। कुछ देर के लिए पूरी दुनिया में अफरा-तफरी मच गई। बाद में पता चला कि यह सब कुछ माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने की वजह से हो रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में एक कहावत काफी मशहूर है। अमेरिका को अगर छींक आती है तो पूरी दुनिया को जुकाम हो जाता है। तकनीक की दुनिया में यही कहावत माइक्रोसॉफ्ट पर भी फिट बैठती है, मगर क्या आप जानते हैं कि माइक्रोसॉफ्ट इस मुकाम तक कैसे पहुंची?
50 साल पहले रखी नींव
4 अप्रैल 1975 को बिल गेट्स ने अपने एक दोस्त पॉल एलन के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत की थी। अब इस कंपनी को लगभग 50 साल हो चुके हैं। माइक्रोसॉफ्ट की बदौलत बिल गेट्स की नेटवर्थ आसमान छू रही है।
दरअसल 1975 में बिल गेट्स ने पॉल एलन के साथ मिलकर न्यू मैक्सिको में माइक्रोसॉफ्ट की नींव रखी थी। हालांकि 4 साल बाद ही बिल गेट्स को कंपनी शिफ्ट करनी पड़ी और माइक्रोसॉफ्ट का नया पता अमेरिका का वॉशिंगटन स्टेट बन गया।
दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने बिल गेट्स
1995 में माइक्रोसॉफ्ट ने इंटरनेट एक्सप्लोर ब्राउजर लॉन्च किया। महज 2-3 साल में इसका कारोबार बढ़कर 261 बिलियन डॉलर हो गया। 1998 में बिल गेट्स को दुनिया के सबसे अमीर आदमी का टैग मिल गया। बिल गेट्स ने स्टीव बाल्मर को माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ बना दिया।
माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया फोन
बहुत कम लोगों को पता है कि माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज नाम से अपना मोबाइल लॉन्च किया था। हालांकि कुछ समय में इसे बंद कर दिया गया, लेकिन विंडोज मोबाइल बंद होने के बाद स्टीव जॉब्स ने एप्पल आईफोन लॉन्च कर दिया। इसे दुनिया भर में खूब लोकप्रियता मिली और कुछ ही समय में एप्पल पूरी दुनिया में छा गया।
माइक्रोसॉफ्ट की कंपनी
मोबाइल के क्षेत्र में बेशक माइक्रोसॉफ्ट चूक गया, मगर बाद में माइक्रोसॉफ्ट ने Windows Vista, Windows 7, Bing, Microsoft Outlook Microsoft Azure, Vbox360 और Microsoft Surface जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम बनाए।
सत्य नडेला बने CEO
2014 में बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट में बड़ा फेरबदल किया। उन्होंने भारतीय मूल के सत्य नडेला को कंपनी का CEO नियुक्त कर दिया। बाद में माइक्रोसॉफ्ट ने एक्सबॉक्स गेम्स स्टूडियो, इंसेबल स्टूडियोज, गिटहब और लिंक्डइन जैसी कंपनियां खरीद लीं।
माइक्रोसॉफ्ट और बिल गेट्स की नेटवर्थ
बिल गेट्स की कुल नेट वर्थ 126.8 बिलियन डॉलर यानी 9 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक है। बिल गेट्स हर दिन 6 करोड़ डॉलर कमाते हैं। माइक्रोसॉफ्ट की कुल मार्केट वैल्यू 3 ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा है।
यह भी पढ़ें- IPL में बड़े फेरबदल के आसार, गौतम अडानी देंगे मुकेश अंबानी को टक्कर?
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
27 mins ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
6 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
8 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
10 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
10 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
11 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
12 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
14 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
14 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines