---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рд░рд╛рддреЛрдВ-рд░рд╛рдд рдмтАНрд┐рд▓ рдЧреЗрдЯреНрд╕ рд╕реЗ рдЬреНтАНрдпрд╛рджрд╛ рдЕрдореАрд░ рд╣реБрдЖ рдЙрдирдХрд╛ рдХрд░реНрдордЪрд╛рд░реА, рдмрди рдЧрдпрд╛ рджреБрдирд┐рдпрд╛ рдХрд╛ 6рд╡рд╛рдВ рд╕рдмрд╕реЗ рдЕрдореАрд░ рд╢рдЦреНрд╕

Former CEO More Wealthier Than Cofounder : рдПрдХ рдХрдВрдкрдиреА рдХреЗ рдПрдХ рдкреВрд░реНрд╡ рд╕реАрдИрдУ рдиреЗ рдХрдВрдкрдиреА рдХреЗ рдорд╛рд▓рд┐рдХ рдХреЛ рджреМрд▓рдд рдореЗрдВ рдкреАрдЫреЗ рдЫреЛрдбрд╝ рджрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдпрд╣ рд╕реНрдерд┐рддрд┐ рддрдм рд╣реИ рдЬрдм рдпрд╣ рдХрд░реНрдордЪрд╛рд░реА рдЗрд╕ рдХрдВрдкрдиреА рдХреЛ рдХрд░реАрдм 10 рд╕рд╛рд▓ рдкрд╣рд▓реЗ рд╣реА рдЫреЛрдбрд╝ рдЪреБрдХрд╛ рд╣реИред рдХрдВрдкрдиреА рдХреЗ рд╢реЗрдпрд░реЛрдВ рдореЗрдВ рд╣реБрдИ рдмрдврд╝реЛрддрд░реА рдХреЗ рдХрд╛рд░рдг рдпрд╣ рджреМрд▓рдд рдмрдврд╝реА рд╣реИред рдЬрд╛рдиреЗрдВ, рдХреМрди рд╣реИ рдпрд╣ рд╢рдЦреНрд╕:

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Microsoft Former CEO Left Behind Bill Gates : कहते हैं- किस्मत बदलते देर नहीं लगती। ऐसा ही कुछ हुआ अमेरिका के एक शख्स के साथ। इस शख्स ने जिस कंपनी में काम किया, आज उसी कंपनी के मालिक को दौलत में पीछे छोड़ दिया है। यही नहीं, यह शख्स दुनिया का 6वां सबसे अमीर शख्स बन गया है।

हम बात कर रहे हैं स्टीव बाल्मर की। स्टीव ने दौलत में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि स्टीव बाल्मर माइक्रोसॉफ्ट के CEO रह चुके हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी कंपनी के CEO ने कंपनी के फाउंडर या को-फाउंडर को दौलत में पीछे छोड़ा है। स्टीव बाल्मर साल 2000 से 2014 तक माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ रहे थे। अब वह अमेरिका के प्रमुख बिजनेसमैन और इनवेस्टर हैं। मौजूदा समय में सत्या नडेला माइक्रोसॉफ्ट के CEO हैं।

---विज्ञापन---

कितनी हुई दौलत

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार स्टीव बाल्मर 157.20 बिलियन डॉलर (करीब 13.13 लाख करोड़ रुपये) के मालिक हैं। वहीं बिल गेट्स 156.70 बिलियन डॉलर (करीब 13.08 लाख करोड़ रुपये) के मालिक हैं। हालांकि दोनों की दौलत में अंतर बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन ज्यादा तो ज्यादा होती है। फिर चाहें 100 रुपये ही ज्यादा क्यों न हो। इस तरह दुनिया के सबसे ज्यादा दौलतमंद में स्टीव का स्थान 6वां है जबकि बिल गेट्स का 7वां।

Microsoft

स्टीव और बिल गेट्स 14 साल तक साथ रहे हैं।

---विज्ञापन---

ऐसे बन गए अमीर

स्टीव के पास माइक्रोसॉफ्ट के काफी शेयर हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्टीव की कुल दौलत में 90 फीसदी हिस्सा माइक्रोसॉफ्ट के शेयर से है। यह शेयर उन्हें कंपनी के CEO बनने के एवज में मिले थे। माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ समय पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कंपनी OpenAI के साथ पार्टनरशिप की थी। इस पार्टनरशिप के बाद कंपनी के शेयरों में काफी तेजी देखी गई। एक साल में कंपनी के शेयर में 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस कारण स्टीव की दौलत तेजी से बढ़ी है।

गेट्स ने दूसरी जगह लगाई है रकम

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को-फाउंडर के पास जो रकम है, उसका लगभग आधा हिस्सा उन्होंने दूसरी जगह निवेश किया हुआ है। वहीं कुछ रकम और दूसरी जगह निवेश की हुई है। कभी दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे बिल गेट्स अब अपनी दौलत को धीरे-धीरे कम कर रहे हैं। वह अपनी रकम का ज्यादातर हिस्सा परोपकार के काम में दे रहे हैं। अपनी पत्नी और वॉरेन बफे के साथ उन्होंने 75 बिलियन डॉलर (करीब 6.26 लाख करोड़ रुपये) का गेट्स फाउंडेशन बनाया है। यह दुनिया के प्रमुख चैरिटेबल संगठनों में से एक है।

---विज्ञापन---

एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

ब्लूमबर्ग की लिस्ट के मुताबिक टेस्ला के फाउंडर बिल गेट्स फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। वह 226 बिलियन डॉलर (करीब 19 लाख करोड़ रुपये) के मालिक हैं। दूसरे नंबर पर अमेजन के मालिक जेफ बेजोस हैं। इस लिस्ट में भारत से मुकेश अंबानी सबसे अमीर शख्स हैं। वह न केवल भारत बल्कि एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। इस लिस्ट में वह 11वें स्थान पर हैं। उनके पास 118 बिलियन डॉलर (करीब 9.85 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति है। अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी इस लिस्ट में 14वें नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें : अडानी ग्रुप मामले में हिंडनबर्ग को SEBI ने भेजा 46 पेज का नोटिस, अमेरिकी फर्म का आरोप- पर्दे के पीछे से हो रही मदद

---विज्ञापन---

First published on: Jul 02, 2024 12:25 PM

End of Article

About the Author

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola