Michael Dell Mantra: कर्मचारियों को कितने घंटे काम करना चाहिए, इसे लेकर बीते कुछ वक्त में काफी डिबेट हो चुकी है। जिसने युवाओं को नाराज कर दिया। हालांकि, डेल टेक्नोलॉजीज के अरबपति सीईओ माइकल डेल ने इस मुद्दे पर जो कहा है उसे सुनकर युवाओं के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। माइकल डेल का कहना है कि हार्ड नहीं स्मार्ट वर्क करना चाहिए और सबसे महत्वपूर्ण बात- हंसना कभी न भूलें।
समझ लिया था फंडा
‘इन गुड कंपनी’ नामक शो में, माइकल डेल ने अपने काम करने के तरीके और वर्क-लाइफ बैलेंस पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मैंने काफी पहले ही समझ लिया था कि ज्यादा घंटे काम करने से कुछ हासिल नहीं होता। हमें हार्ड नहीं स्मार्ट वर्क पर फोकस करना चाहिए। डेल ने एक तरह से उन तमाम कंपनियों और कारोबारियों के इस विचार को चुनौती दी जिन्हें लगता है कि देर तक काम करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें – सैलरी 67 लाख, हर घंटे कमा रहे 67 करोड़ से ज्यादा, ऐसा क्या कर रहे हैं Jeff Bezos?
जल्दी सोने की आदत डालें
59 वर्षीय माइकल डेल की कंपनी ने पिछले साल 88 अरब डॉलर का रेवेन्यु जनरेट किया है। डेल की कथनी और करनी में फर्क नहीं है। कहने का मतलब है कि वह दूसरों को जो सीख देते हैं, जिसका पालन खुद भी करते हैं। माइकल डेल रात 8:30 या 9 बजे तक सो जाते हैं और सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करते हैं। यही सलाह वह आज की वर्कफोर्स को भी देते हैं। उनका कहना है कि आप मुझे रात में कहीं घूमता नहीं पाएंगे, क्योंकि मैं सो रहा होता हूं।
मौज-मस्ती भी जरूरी
डेल मानना है कि काम के दौरान मस्ती-मजाक बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा- अगर आप काम के दौरान हंस नहीं सकते, मजाक नहीं कर सकते, तो आप पूरी तरह से गलत कर रहे हैं। युवाओं को सीख देते हुए डेल टेक्नोलॉजीज के सीईओ ने कहा कि कुछ नया करो, जोखिम उठाओ, गलतियां करो, उनसे सीखो, मुश्किल चुनौतियों का सामना करो और सबसे जरूरी बात डरो नहीं, साहसी बनो।
परिवार को भी समय दें
उन्होंने कहा कि वर्क लाइफ बैलेंस बेहद जरूरी है। आपको खुद को और अपने परिवार को भी समय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि घंटों तक काम करना महत्वपूर्ण नहीं है। सफलता हार्ड नहीं स्मार्ट वर्क से मिलती है। बता दें कि आईटी कंपनी Infosys के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने कुछ समय पहले युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करने की सलाह दी थी, जिस पर काफी बवाल भी हुआ था।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
8 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
8 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines