CNG गाड़ियों पर मिल रहा 20000 रुपये से 500000 रुपये तक का फ्री फ्यूल कार्ड, जानें डिटेल
Edited By Amit Kasana

MGL offers free fuel card
Edited By Amit Kasana

MGL offers free fuel card
CNG: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और प्रदूषण से परेशान लोगों ने सीएनजी गाड़ियों की तरफ रूख किया है। अब मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में प्रशासन सीएनजी कारों को बढ़ावा देने के लिए नई योजना लेकर आया है। इस योजना को MGL CNG Mahotsav नाम दिया गया है।
दरअसल, महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने नई योजना की घोषणा की है। इस स्कीम के तहत नई या रेट्रोफिटेड सीएनजी कारों पर फ्री फ्यूल कार्ड। इसमें कॉमर्शियल गाड़ियों को भी शामिल किया गया है। इसके तहत इन वाहनों को 20 हजार रुपये से 5 लाख रुपये के बीच फ्री फ्यूल कार्ड दिया जाएगा।
लोग मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में MGL के स्थित करीब 310 से ज्यादा आउटलेट्स पर इसका फायदा उठा सकते हैं। न्यूज एजेंसी आईएएनएस की खबर के मुताबिक प्रदूषण को कम करने और सीएनजी को बढ़ावा देने के मकसद से इस स्कीम को लाया गया है।
जानकारी के अनुसार छोटी कारों के लिए 19,999 रुपये तक का मध्यम और बड़े कॉमर्शियल गाड़ियों के लिए अलग-अलग टन के हिसाब से 2 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का फ्री फ्यूल कार्ड दिया जाएगा। वहीं, प्राइवेट सीएनजी बसों को 3 लाख रुपये तक का फ्री फ्यूल कार्ड दिया जाएगा।
एजेंसी के अनुसार MGL के मैनेजिंग डायरेक्टर आशु सिंघल ने कहा- ‘एमजीएल सीएनजी फेस्टिवल के तहत कंपनी मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में नए सीएनजी गाड़ियां खरीदने वालों या मौजूदा पेट्रोल-डीजल वाहनों को गैस में बदलने के लिए प्रोत्साहन की पेशकश करेगी।
मुंबई में 350,000 से अधिक सीएनजी ऑटो रिक्शा, 450,000 से अधिक सीएनजी कारें और 60,000 से अधिक सीएनजी कैब हैं। इसके अलावपा यहां 3,000 एलसीवी और 2,600 सार्वजनिक बसें भी सीएनजी पर चलती हैं। बता दें मुंबई महानगर में पीएनजी की 22 लाख से अधिक घरों में सप्लाई होती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: