Metro Digital Locker: हर दिन मेट्रो में लाखों यात्री सफर करते हैं। अपनी यात्रियों का ख्याल रखते हुए दिल्ली मेट्रो की ओर से खास सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती हैं, जिनमें से एक सुविधा डिजिटल लॉकर की है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) द्वारा यात्रियों की यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल लॉकर प्रदान किया जाता है, जिसे स्मार्ट लॉकर भी कहा जाता है। डिजिटल लॉकर क्या है, कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके लिए कितनी कीमत चुकानी होती है? आइए जानते हैं।
खूब पसंद आ रहा है डिजिटल लॉकर
दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन द्वारा जनवरी 2024 में डिजिटल लॉकर की शुरुआत की थी, जिसे मेट्रो में यात्रा करने वाले सभी यात्री काफी पसंद कर रहे हैं। मौजूदा समय में 228 मेट्रो स्टेशन पर डिजिटल लॉकर की सुविधा उपलब्ध है। इसे स्मार्ट बॉक्स के नाम से भी लोगों के बीच जाना जाता है। इसमें यात्री अपने सामान को कुछ घंटे, दिन या महीने के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
सामान को स्टोर करना है आसान
आमतौर पर ऐसे यात्री डिजिटल लॉकर ज्यादा पसंद कर रहे हैं जो रोजाना मेट्रो से सफर करते हैं और उन्हें कुछ सामान जैसे- लैपटॉप, फाइल्स या कोई अन्य चीज जो डेली लेकर जानी होती है। ऐसे यात्री अपने उन सामानों को डिजिटल लॉकर में रख रहे हैं और जरूरत होने पर निकालकर ले जा रहे हैं। इसका इस्तेमाल शॉपिंग के दौरान भी किया जा रहा है।
उदाहरण के लिए आपको बाजार जाना है लेकिन कुछ सामानों की जरूरत नहीं है और मार्केट में वो साथ लेकर नहीं जाना चाहते हैं तो आप उन्हें मेट्रो स्टेशन पर बने डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Indian Railway: ट्रेन में Upper Berth या लोअर बर्थ पर क्या कहता है रेलवे का नियम
डिजिटल लॉकर का इस्तेमाल कैसे करें?
- मोमेंटम 2.0 नामक ऐप को फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।
- ये ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों फोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
- मोमेंटम 2.0 ऐप को डाउनलोड करें और फिर उसमें लॉगिन करें।
- यहां लॉकर को किराए पर लेने का ऑप्शन मिलेगा, उसे चुनें।
- यहां आप लॉकर का साइज और सामान रखने का समय स्लॉट चुन सकते हैं।
- इसके बाद भुगतान करें और आखिर में लॉकर की स्क्रीन पर पिन दर्ज करें।
मेट्रो में डिजिटल लॉकर की कीमत?
मेट्रो में दिए जाने वाली डिजिटल लॉकर अलग-अलग साइज के साथ हैं। इनकी कीमत भी अलग-अलग होती है। 1 से 6 घंटे के लिए डिजिटल लॉकर को किराए पर लिया जा सकता है। इस डिजिटल लॉकर को खोलने और बंद करने के लिए एक कोड दिया जाता है जिसे यात्री खुद एंटर करता है।
- छोटे साइज के डिजिटल लॉकर की कीमत 20 रुपये है।
- मीडियम साइज के डिजिटल लॉकर की कीमत 30 रुपये है।
- बड़े साइज के डिजिटल लॉकर की कीमत 40 रुपये है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
13 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
15 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
15 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
18 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
19 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
21 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
22 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
22 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines