Meta fires Staff: मेटा ने हाल ही में अपने कुछ कर्मचारियों को फूड वाउचर के गलत इस्तेमाल के चलते बर्खास्त कर दिया है। कंपनी के लॉस एंजिल्स कार्यालय में करीब 24 कर्मचारियों को निकाला गया है। ये कर्मचारी कंपनी द्वारा दिए जाने वाले फूड वाउचर का इस्तेमाल पर्सनल शॉपिंग जैसे टूथपेस्ट, टूथब्रश खरीदने के लिए कर रहे थे। चलिए जानें क्या है पूरा मामला…
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि मेटा अपने कर्मचारियों को भोजन के लिए वाउचर ऑफर करता है जिसे वे Grubhub जैसे फ़ूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी प्लेटफॉर्म के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी कर्मचारियों को दोपहर के भोजन के लिए $25, नाश्ते के लिए $20 और रात के खाने के लिए $25 के मील वाउचर देती है।कुछ कर्मचारी इन वाउचर का इस्तेमाल भोजन के अलावा अन्य चीजें खरीदने के लिए कर रहे थे।
जिसके बाद कंपनी ने इस तरह के दुरुपयोग के मामलों में शामिल 24 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। कुछ कर्मचारियों ने यह भी बताया कि उन्हें पहले इसके लिए चेतावनी दी गई थी जबकि अन्य का कहना है कि उन्हें कोई चेतावनी नहीं दी गई थी।
ये भी पढ़ें : Meta Layoffs: इंस्टाग्राम और WhatsApp में बड़ी छंटनी क्यों? जानें क्या है वजह
पिछले हफ्ते 30 कर्मचारियों की गई नौकरी
इससे पहले एक शख्स ने दावा किया था कि पिछले हफ्ते 30 से ज्यादा कर्मचारियों को “नॉन-फूड आइटम्स, दूसरों के साथ क्रेडिट शेयर करने या बजट से ज्यादा खर्च करने के लिए क्रेडिट का इस्तेमाल करने के लिए बर्खास्त किया गया था। खरीदे गए नॉन-फूड आइटम्स में टूथपेस्ट, टूथब्रश और वाइन के ग्लास भी शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों ने कभी-कभार ही नियमों का उल्लंघन किया था, उन्हें फटकार लगाई गई, लेकिन उन्हें नौकरी से नहीं निकाला गया।
इंस्टाग्राम और WhatsApp में भी छंटनी
इसके अलावा, मेटा ने व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और रियलिटी लैब्स में भी कर्मचारियों की संख्या में कटौती की है। कहा जा रहा है कि ये छंटनी कंपनी के अंदर रिसोर्सेज को फिर से एलोकेट करने के लिए की जा रही है। टेकक्रंच की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इस छंटनी ने थ्रेड्स, रिक्रूटिंग, लीगल ऑपरेशन्स और डिजाइन जैसी टीम के एंप्लाइज को प्रभावित किया है। जानकारी के अनुसार कंपनी से लगभग एक दर्जन टीम के मेंबर्स को नौकरी से निकाला गया है।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
48 mins agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
1 hr ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines