Melania Cryptocurrency: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप राज शुरू होने जा रहा है। ट्रंप नए अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर आज यानी 20 जनवरी को शपथ लेंगे। इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप की वाइफ मेलानिया ट्रंप ने भी अपनी क्रिप्टोकरेंसी $MELANIA लॉन्च कर दी है। उनके इस कदम से न केवल क्रिप्टो बाजार में हलचल आई है, बल्कि डोनाल्ड ट्रंप की मीम कॉइन $TRUMP की चमक भी कुछ देर के लिए कम हो गई।
लॉन्च के साथ उछाल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, $MELANIA की लॉन्च के तुरंत बाद, $TRUMP की कीमत में 50% तक गिरावट देखी गई। लेकिन बाद में इसमें सुधार हुआ और यह 47 डॉलर पर ट्रेड कर करने लगी। $MELANIA लॉन्च के चंद घंटों के भीतर ही 3,035.16% उछल गई और इसकी कीमत देखते ही देखते 13 डॉलर से अधिक पहुंच गई। क्रिप्टो समर्थक इसमें बड़े पैमाने पर पैसा लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें – Jay Chaudhry: कभी बिजली-पानी के लिए भी करना पड़ा संघर्ष, आज US के सबसे अमीर भारतीयों में शुमार
इतना हुआ मार्केट कैप
मेलानिया कॉइन ने तेजी से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है और इसका मार्केट कैप 13 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को क्रिप्टो टोकन $TRUMP लॉन्च किया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला। देखते ही देखते इसका मार्केट कैप 15 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। अब ट्रंप और उनकी पत्नी दोनों क्रिप्टो मार्केट में धूम मचा रहे हैं।
यह भी पढ़ें – क्या है ‘Walking GDP’ और China क्यों कर रहा है इस पर फोकस?
सोशल मीडिया पर प्रचार
मेलानिया ट्रंप ने अपने X अकाउंट पर $MELANIA की जानकारी देते हुए समर्थकों से उसे खरीदने का आग्रह किया है। इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर $TRUMP मीम कॉइन का प्रचार किया था। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि यह जीत का जश्न मनाने का समय है। मेरे खास ट्रंप समुदाय का हिस्सा बनें।
यह भी पढ़ें – ‘Make in India से बदला भारत’, Abhishek Bachchan ने बताया, कैसे PM Modi की इस पहल ने जगाया विश्वास
ऐसे जारी होंगे टोकन
$TRUMP मीम कॉइन के पहले चरण में 20 करोड़ टोकन उपलब्ध कराए गए हैं और बाकी टोकन अगले तीन सालों में जारी किए जाएंगे। ट्रंप क्रिप्टोकरेंसी के समर्थक रहे हैं। चुनावी कैंपेन के दौरान उन्होंने खुद को ‘क्रिप्टो प्रेसिडेंट’ कहा था। अब उनके $TRUMP मीम कॉइन लॉन्च करने से इस डिजिटल करेंसी के चाहने वालों को पूरा विश्वास हो गया है कि ट्रंप इस दिशा में कुछ बड़े कदम उठाएंगे। माना जा रहा है कि ट्रंप क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक सलाहकार परिषद बनाने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
11 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
12 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
2 days agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines