Meghalaya Online lottery: मेघालय सरकार ने ऑनलाइन लॉटरी लॉन्च की है। मंगलवार को राज्य सरकार ने एक बड़ी लॉटरी का ऐलान किया है। ये भारत की पहली पूरी तरह से डिजिटल लॉटरी होगी। इसका ऐलान मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की मौजूदगी में किया गया। इसमें 50 करोड़ तक का ईनाम जीत सकते हैं। इस लॉटरी निकालने के फैसले को मुख्यमंत्री कॉनराड ने सराहनीय कदम बताया।
50 करोड़ रुपये जीतने का मौका
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में लॉन्च की गई इस लॉटरी को जीतने वाला एक झटके में करोड़पति बन सकता है। इस लॉटरी के विजेता को 50 करोड़ की पुरस्कार राशि दी जाएगी। सीएम ने इसपर कहा कि ’50 करोड़ रुपये के प्रथम विजेता पुरस्कार के साथ, यह प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने से लेकर पुरस्कार वितरण तक पारदर्शिता और दक्षता से चिह्नित एक बेजोड़ अनुभव की गारंटी देता है, जिससे इस क्षेत्र में क्रांति आ रही है।’
भारत की पहली पूर्ण डिजिटल लॉटरी
मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने अपने संबोधन में लॉटरी क्षेत्र को एंड-टू-एंड डिजिटल टच देकर ज्यादा पारदर्शिता और व्यावसायिकता लाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘भारत की पहली पूर्ण डिजिटल लॉटरी प्लेटफॉर्म EasyLottery.in को लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है।’ सीएम ने अवैध सट्टेबाजी ऐप्स पर भी बात की, उन्होंने कहा कि ‘आज कई भारतीय अपना समय ऑनलाइन गेम और अवैध सट्टेबाजी जैसे ऐप्स में बर्बाद रहे हैं।’
उन्होंने इस लॉटरी पर कहा किये लॉटरी व्यक्ति की मौज-मस्ती से समझौता नहीं करती। इसको समाज को लाभ ही पहुंचाने के लिए लाया गया है। EasyLottery से किसी तरह के नुकसान का खतरा नहीं है। ऑनलाइन गेम और अवैध सट्टेबाजी की तरह तोड़ने का नहीं बल्कि जोड़े रखने का काम करती है।’
क्या है ऑनलाइन लॉटरी?
आमतौर पर लॉटरी को किसी भी दुकान, बाजार, बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस, सेवा केंद्र में खरीदी जा सकती है। जिसकी कीमत 100 रुपये या उससे ज्यादा की भी हो सकती है। लेकिन मेघालय सरकार ने इसको ऑनलाइन शुरू करने का फैसला किया है। इसमें आप डिजिटल लॉटरी प्लेटफॉर्म EasyLottery.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें… सावधान! दिल्ली-गुरुग्राम के रास्ते में मिट्टी ढहने के कगार पर, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
5 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
5 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
7 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
8 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
9 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
10 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
11 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
13 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
13 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines