Meet Elon Musk ex-wife: एलन मस्क इस समय दुनिया के टॉप बिजनेसमैन हैं। वे इस समय भारत में भी बहुत सुर्खियों में हैं। उन्होंने ट्विटर को खरीद लिया है। इसके बाद उनके लगातार फैसले चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं, यहां आपको उनकी एक्स वाइफ Talulah Riley के बारे में भी जानना चाहिए।
अभिनेत्री, लेखक, व्यवसायी और दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क की दो बार हो चुकी पत्नी तलुलाह रिले हैं। इन्होंने लेखन कौशल के साथ अभिनेत्री के रूप में खुद का नाम कमाया है। हालांकि वह 2016 में मस्क से दूसरी बार अलग हो गई। उन्होंने हाल ही में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री द एलन मस्क शो में प्रदर्शित होने के बाद उनके साथ अपनी दोस्ती को लेकर बात की।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: सोने के चढ़े दाम तो चांदी ने मारी बड़ी छलांग, खरीदारी के पहले यहां जानें ताजा भाव
डॉक्यूमेंट्री में अभिनेत्री ने दावा किया कि मस्क ‘कोल्ड और इमोशनलेस’ हैं। उन्होंने जोर कि सच्चाई से आगे कुछ भी नहीं हो सकता है।
तो वह महिला कौन है जिसे मस्क दो बार तलाक दे चुके हैं, लेकिन आज भी दोनों के बीच प्यार व एक अच्छा दोस्ताना बना हुआ है?
तलुलाह रिले ने एलन मस्क से दो बार शादी की
HITC के मुताबिक, दोनों की मुलाकात 2008 में लंदन के एक बार में हुई थी और इसके तुरंत बाद उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी। रिले और मस्क दो बार शादी करने और तलाक लेने के लिए सबसे चर्चाओं में हैं। बताया गया कि पहले 2010 में मस्क से शादी हुआ, लेकिन यह केवल दो साल चल सकी और तलाक हो गया। वे जल्द ही एक साथ वापस आ गए और 2013 में फिर से शादी कर ली। लेकिन 2016 में, वह शादी समाप्त हो गई और उन्होंने आधिकारिक रूप से तलाक ले लिया।
Hola! के अनुसार, मस्क की दो बार की पत्नी होने के बारे में बोलते हुए, रिले ने कहा, ‘शादी के बाद अविवाहित की तरह रहना अच्छा नहीं था।’ उन्होंने कहा कि अलग होने के बाद भी उनके बीच ‘बहुत गहरा प्यार और जुड़ाव’ बना रहा।
क्या एलन मस्क रोमांटिक हैं?
बीबीसी की नई डॉक्यूमेंट्री, द एलोन मस्क शो में, रिले ने वर्णन किया कि कैसे मस्क ने एक बेहतरीन रोमांटिक इशारा किया, जब वह बोल्डर, कोलोराडो में रहने के दौरान एक साल उन्हें क्रिसमस का उपहार देना भूल गए थे। न्यूयॉर्क पोस्ट ने विस्तार से बताया कि कैसे रिले ने बताया कि उनका पति आधी रात को उठा और फिर कहीं नहीं दिखा। वह दो घंटे बाद टी-शर्ट, शॉर्ट्स और बिना जूतों में लौटा। रिले ने कहा कि वह मेरी फूलों को खोजने के लिए गया था। मस्क ने उससे कहा कि मैं सिर्फ आपको दिखाना चाहता था कि मैं आपसे कितना प्यार करता हूं।
बता दें कि तलुलाह रिले ने सौतेली मां बनने के लिए अपने अभिनय करियर से पीछे हटने का फैसला लिया था। द इंडिपेंडेंट के साथ एक साक्षात्कार में, रिले ने खुलासा किया कि वह करियर से पीछे हट गई ताकि वह मस्क के बच्चों की देखभाल करने में मदद कर सके। उस समय, उन्होंने कहा कि भले ही मैंने अपने करियर पर परिवार को प्राथमिकता देना चुना, लेकिन यह पारंपरिक गृहिणी की भूमिका नहीं थी। उन्होंने कहा कि उसके बच्चे उसके कार्यों में बहुत शामिल थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, रिले का फिल्मी करियर लगभग दो दशक का है। वह लेखक भी हैं। इन दिनों, रिले अभिनेता थॉमस ब्रॉडी-संगस्टर को डेट कर रही है। वे लव एक्चुअली में दिखे थे।
वहीं, मस्क ने हाल ही में ट्विटर को खरीदा है। ट्विटर को खरीदने में मस्क एक तरह से वित्तीय संकट में घिर गए हैं। उन्हें 44 अरब डॉलर की संपत्ति जुटाने के लिए बैंकों से मोटा कर्ज भी लेना पड़ा है. यही कारण है कि मस्क लगातार ट्विटर पर अपनी लागत घटाने की कोशिशें कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
13 mins agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
2 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
4 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
7 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
8 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
10 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
10 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
11 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
12 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines