हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फेस्टिव सीजन सेल के पहले दिन Meesho ने प्राप्त करें इतने लाख ऑर्डर, बिक्री में 80 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज

विज्ञापन

Meesho Business: ई-कॉमर्स साइट Meesho ने शनिवार को बताया कि उसकी पांच दिवसीय हॉलिडे सेल के पहले दिन करीब 87.6 लाख ऑर्डर मिले, जो लगभग 80 प्रतिशत की बिक्री में वृद्धि है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि पहले दिन टियर 2, 3 और 4 शहरों में लगभग 85% ऑर्डर दिए गए। एक बयान में मीशो ने कहा, ‘अपने फ्लैगशिप फेस्टिव सेल इवेंट ‘मीशो मेगा ब्लॉकबस्टर सेल’ के पहले दिन रिकॉर्ड 87.6 लाख ऑर्डर हासिल किए। यह एक दिन में कंपनी द्वारा दर्ज किए गए ऑर्डर की सबसे अधिक संख्या है, जो पिछले साल की बिक्री के पहले दिन से लगभग 80 प्रतिशत अधिक है।’

अभी पढ़ें – Petrol Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, SMS से ऐसे चेक करें आज का भाव

कंपनी के मुताबिक, उसे जामनगर, अलाप्पुझा, छिंदवाड़ा, दावणगेरे, हसन, गोपालगंज, गुवाहाटी, सीवान, तंजावुर और अंबिकापुर समेत देश के दूरदराज के इलाकों से ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने कहा, सबसे कम कीमतों पर लगभग 6.5 करोड़ सक्रिय उत्पाद लिस्टिंग के विस्तृत वर्गीकरण के साथ, बिक्री सभी के लिए ई-कॉमर्स को लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में मीशो के मिशन का उदाहरण है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Gold Price Update: 6700 रुपये तक सस्ता हुआ सोना, अब 29000 रुपये से भी कम में करें खरीदारी

कंपनी के अनुसार, उपभोक्ताओं ने अपनी त्योहारी खरीदारी की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए साड़ियों से लेकर एनालॉग घड़ियों, ज्वैलरी सेट, मोबाइल केस और कवर, ब्लूटूथ हेडफोन, चॉपर और पीलर तक सब कुछ रिकॉर्ड मात्रा में खरीदा। फैशन, सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल का सामान, घर और रसोई का सामान और इलेक्ट्रॉनिक सामान पहले दिन सबसे अधिक बिकने वाली श्रेणियां थीं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola