हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

MCD का बड़ा ऐलान: अब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप

MCD ने दिल्ली में 1 से 15 नवंबर तक Property Tax Helpdesk Camp शुरू किया है. अब घर के पास ही टैक्स जमा करें और पेनल्टी से बचें. जानें पूरी ड‍िटेल

विज्ञापन
द‍िल्‍ली में आम लोगों की सहूल‍ियत के ल‍िए उनके घर के पास ही प्रोपर्टी टैक्‍स कैम्‍प लगाए जा रहे हैं. (फोटो - एआई)

दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर है. अगर आपने अभी तक अपना हाउस टैक्स या प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा है और MCD ऑफिस की लाइन में लगने से बचना चाहते हैं, तो एमसीडी आपके घर के पास ही आ रही है. दिल्ली नगर निगम (MCD) ने 1 नवंबर से 15 नवंबर तक पूरी दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स हेल्पडेस्क कैंप लगाने का फैसला किया है.

इन कैंपों में क्या फायदा मिलेगा आपको?

घर के पास ही टैक्स जमा
अब आपको सिविक सेंटर या जोन ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है. आपके वार्ड, सोसाइटी और मार्केट में ही कैंप लगेगा, वहीं पर आप टैक्स जमा कर सकेंगे. पुराना बकाया भी वहीं निपटा सकते हैं.

पेनल्टी और ब्याज से बचेंगे
अगर किसी तकनीकी दिक्कत की वजह से आप टाइम पर टैक्स नहीं भर पाए थे, तो कैंप में अधिकारी आपका बकाया तुरंत कैलकुलेट करके बता देंगे. टाइम पर भरने से एक्स्ट्रा पेनल्टी और ब्याज नहीं लगेगा.

विज्ञापन

RWA के साथ मिलकर लोकेशन तय
हर जोन में RWA और मार्केट एसोसिएशन के साथ मिलकर कैंप की जगह तय की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा हो.

बुजुर्गों के लिए स्पेशल मदद
सिर्फ टैक्स जमा ही नहीं, बल्कि प्रॉपर्टी की जियो-टैगिंग में आ रही दिक्कत भी मौके पर ठीक होगी. बुजुर्गों और जिन्हें ऑनलाइन फॉर्म भरना नहीं आता, उनकी मदद के लिए MCD कर्मचारी खुद फॉर्म भरेंगे. MCD का कहना है कि हम चाहते हैं कि लोगों को बिना चक्कर काटे, आसान और पारदर्शी सेवा मिले.

विज्ञापन

जियो-टैगिंग और डिजिटल सहायता:
इन कैंपों में केवल संपत्ति कर जमा करने की सुविधा ही नहीं मिलेगी, बल्कि संपत्तियों की जियो-टैगिंग में आ रही तकनीकी समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola