Maruti Suzuki WagonR: कारों के बाजार में बहुत तेजी से बदलाव होता है। हर कुछ समय के बाद किसी न किसी नई गाड़ी के आने की खबर आ जाती है। कॉम्पिटिशन में बने रहने के लिए कंपनियों को लगातार नए मॉडल लॉन्च करने पड़ते हैं। ऐसे माहौल में यदि कोई कार सफलतापूर्वक 25 साल पूरे कर ले, तो वाकई बड़ी उपलब्धि है। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की वैगनआर (Wagon R) ने यह उपलब्धि हासिल की है।
इतने लोगों का भरोसा
मारुति की इस फैमिली हैचबैक को देश में 18 दिसंबर 1999 में पेश किया गया था। तब से अब तक यह डिमांड में बनी हुई है। हाईटेक फीचर्स से लैस कारों के जमाने में भी Wagon R के चाहने वालों की कमी नहीं है। अब तक 30 लाख से ज्यादा लोग इसे खरीद चुके हैं। डिमांड को ध्यान में रखते हुए कंपनी समय-समय पर इसे अपडेट से गुजारती रहती है।
इन कारों की विदाई
मारुति की इस कार ने दूसरी कंपनियों की कई कारों को अपने सामने मार्केट से बाहर होते देखा है। हुंडई मोटर ने मई 2022 में अपनी फैमिली हैचबैक कार सैंट्रो का प्रोडक्शन बंद कर दिया था. सैंट्रो को पहली बार 1998 में लॉन्च किया गया था. यानी इस कार की लाइफ 24 साल रही। इसी तरह, टाटा इंडिका साल 2018 में मार्केट से बाहर हो गई थी। टाटा मोटर्स ने इसे 1998 में लॉन्च किया था। इस कार की 20 साल में विदाई हो गई।
यह भी पढ़ें- Michael Dell ने कही युवाओं के मन की बात, ‘हार्ड नहीं स्मार्ट वर्क, हंसना भी है जरूरी’
इसका प्रोडक्शन बंद
वहीं, Honda WR-V को भारत में 2017 में लॉन्च किया गया था, लेकिन 2023 में कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया। यह कार 10 साल का होने से पहले ही बाजार से बाहर हो गई। ये तो महज चंद नाम हैं, ऐसी कारों की लिस्ट लंबी है जो Wagon R से पहले ही रिटायर्ड हो गईं। मारुति की ये कार मिल्खा सिंह की तरह सबको पीछे छोड़ते हुए दौड़े जा रही है।
क्या आप जानते हैं?
मारुति वैगनआर को केवल भारत ही नहीं बल्कि बांग्लादेश, भूटान और नेपाल सहित कई देशों में लोगों का प्यार मिला है। एक रिपोर्ट की मानें तो Wagon R भारत की पहली ऐसी स्मॉल कार थी जिसमें सबसे पहले पावर स्टीयरिंग और फ्रंट पावर विंडो का ऑप्शन आया था। मारुति समय के साथ इस गाड़ी को अपडेट करती रही है। Wagon R पेट्रोल के साथ-साथ CNG पावरट्रेन विकल्प में भी मौजूद है। कार मैन्युअल और ऑटो ट्रांसमिशन में आती है।
कम दाम में ज्यादा मजा
वैगनआर की एक्स-शोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू होती है। इस प्राइस रेंज में 4-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, 7-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल्स जैसे फीचर्स के साथ-साथ 14 इंच अलॉय व्हील, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ABS, रियर पार्किंग सेंसर और हिल होल्ड असिस्ट (केवल AMT मॉडल में) जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इस वजह से यह कार अब भी डिमांड में है। यहां यह भी बता दें कि वैगनआर को साल 2023 के ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 1 स्टार रेटिंग मिली थी।
संबंधित खबरें
सिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
5 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
6 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
7 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
9 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
9 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
10 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
11 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
11 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines