Mark Mobius Prediction: मशहूर निवेशक मार्क मोबियस ने हाल ही में भारत की आर्थिक स्थिति पर अपनी राय सामने रखी है। उन्होंने एक प्राइवेट एजेंसी से बातचीत में कहा कि भारत उभरता हुआ बाजार बना हुआ है और चीन भारत की वृद्धि को मात नहीं दे सकता है। मोबियस ने अपने इंवेस्टिंग पोर्टफोलियो का लगभग 20% हिस्सा भारत में लगाया है, जो यह बताता है कि उन्हें भारत की लंबी अवधि की विकास क्षमता पर पूर्णभरोसा है।
हर समस्या से निपटने को तैयार भारत
मोबियस ने कहा कि अमेरिकी निर्यात पर लगाए गए टैरिफ और अल्पकालिक अस्थिरता के बावजूद भारत की घरेलू मांग, सरकारी सुधार और उद्यमशीलता की लचीलापन इसे अन्य उभरते बाजारों से आगे रखती है। उन्होंने यह भी कहा है कि दवा, रत्न और परिधान जैसे सेक्टर्स पर अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ का असर पड़ सकता है, लेकिन भारतीय व्यवसाय नवीनता और रचनात्मकता के जरिए अन्य बाजारों, जैसे अफ्रीका में अपनी विनिर्माण गतिविधियों को स्थानांतरित करने में सक्षम है।
विकास दर पर टैरिफ के संभावित असर पर मोबियस ने कहा कि वृद्धि में केवल 0.5-0.75% की गिरावट देखी जा सकती है। इसके बाद भी भारत का घरेलू बाजार बड़ा और तेजी से बढ़ रहा है। अगर विकास दर अनुमानित 6% से घटकर 5.5% भी रह जाए, तो यह अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय नहीं है।
ये भी पढ़ें-कर्मचारियों के हेल्थ स्कीम में बदलाव की तैयारी, क्या CGHS की जगह आएगा नया प्लान?
रूस से तेल खरीदना भारत की अपनी चुनाव
रूस से तेल खरीदना भारत की अपनी चुनाव ऊर्जा के मुद्दे पर मोबियस का कहना है कि अमेरिका को भारत को रूस से तेल आयात के लिए अलग-थलग नहीं करना चाहिए, क्योंकि चीन भी उतना ही तेल खरीद रहा है। इसके अलावा, कमजोर रुपये को उन्होंने निर्यातकों के लिए सकारात्मक बताया और सुझाव दिया कि सरकारी सहायता उपायों से निर्यात कंपनियों कों को राहत मिल सकती है।
कुछ सालों में मजबूत होगी भारत की अर्थव्यवस्था
मोबियस ने स्पष्ट किया कि भारत का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और ट्रंप सरकार के साथ समझौते के बाद यह स्थिति स्थायी रूप से सामान्य हो जाएगी। उनके अनुसार, भारतीय उद्यमी चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं और देश की अर्थव्यवस्था आने वाले सालों में भी मजबूत प्रदर्शन करेगी।
ये भी पढ़ें-GST Council Meeting: क्यों खास है ये बैठक, क्या है एजेंड़ा?
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
19 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
19 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
20 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
21 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
22 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
23 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines