Mark Mobius Prediction: भारत का विकास दर चीन से कम नहीं, मजबूत हो रही अर्थव्यवस्था

Mark Mobius Prediction: प्रमुख निवेशक मार्क मोबियस के अनुसार भारत उभरते बाजार में सबसे मजबूत है। अमेरिकी टैरिफ और अल्पकालिक अस्थिरता के बावजूद भारत की घरेलू मांग, सरकारी सुधार और उद्यमशीलता इसे स्थिर बनाए रखेंगे।

Source-News24

Mark Mobius Prediction: मशहूर निवेशक मार्क मोबियस ने हाल ही में भारत की आर्थिक स्थिति पर अपनी राय सामने रखी है। उन्होंने एक प्राइवेट एजेंसी से बातचीत में कहा कि भारत उभरता हुआ बाजार बना हुआ है और चीन भारत की वृद्धि को मात नहीं दे सकता है। मोबियस ने अपने इंवेस्टिंग पोर्टफोलियो का लगभग 20% हिस्सा भारत में लगाया है, जो यह बताता है कि उन्हें भारत की लंबी अवधि की विकास क्षमता पर पूर्णभरोसा है।

विज्ञापन

हर समस्या से निपटने को तैयार भारत

मोबियस ने कहा कि अमेरिकी निर्यात पर लगाए गए टैरिफ और अल्पकालिक अस्थिरता के बावजूद भारत की घरेलू मांग, सरकारी सुधार और उद्यमशीलता की लचीलापन इसे अन्य उभरते बाजारों से आगे रखती है। उन्होंने यह भी कहा है कि दवा, रत्न और परिधान जैसे सेक्टर्स पर अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ का असर पड़ सकता है, लेकिन भारतीय व्यवसाय नवीनता और रचनात्मकता के जरिए अन्य बाजारों, जैसे अफ्रीका में अपनी विनिर्माण गतिविधियों को स्थानांतरित करने में सक्षम है।

विज्ञापन

विकास दर पर टैरिफ के संभावित असर पर मोबियस ने कहा कि वृद्धि में केवल 0.5-0.75% की गिरावट देखी जा सकती है। इसके बाद भी भारत का घरेलू बाजार बड़ा और तेजी से बढ़ रहा है। अगर विकास दर अनुमानित 6% से घटकर 5.5% भी रह जाए, तो यह अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय नहीं है।

विज्ञापन

रूस से तेल खरीदना भारत की अपनी चुनाव

रूस से तेल खरीदना भारत की अपनी चुनाव ऊर्जा के मुद्दे पर मोबियस का कहना है कि अमेरिका को भारत को रूस से तेल आयात के लिए अलग-थलग नहीं करना चाहिए, क्योंकि चीन भी उतना ही तेल खरीद रहा है। इसके अलावा, कमजोर रुपये को उन्होंने निर्यातकों के लिए सकारात्मक बताया और सुझाव दिया कि सरकारी सहायता उपायों से निर्यात कंपनियों कों को राहत मिल सकती है।

कुछ सालों में मजबूत होगी भारत की अर्थव्यवस्था

मोबियस ने स्पष्ट किया कि भारत का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और ट्रंप सरकार के साथ समझौते के बाद यह स्थिति स्थायी रूप से सामान्य हो जाएगी। उनके अनुसार, भारतीय उद्यमी चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं और देश की अर्थव्यवस्था आने वाले सालों में भी मजबूत प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ