Deadline In March: मार्च का महीना शुरू हो चुका है और कई ऐसे काम हैं जिनकी आखिरी तारीख इस महीने में ही है। अगर डेडलाइन निकल गई तो कई दिक्कतें हो सकती हैं। इनमें आधार कार्ड से लेकर लोन, एफडी और फास्टैग केवाईसी अपडेट जैसे कई काम शामिल हैं। यहां जानिए वह 8 जरूरी काम जो आपको टाइम रहते पूरे कर लेने चाहिए।
- आधार कार्ड
देशभर में जरूरी डाक्यूमेंट्स में से एक आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की आखिर डेट नजदीक है। लोग 14 मार्च तक अपना आधार कार्ड फ्री में अपडेट करवा सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय सरकार द्वारा 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए कहा गया था।
- पेटीएम पेमेंट्स बैंक
केंद्रीय बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सेवाओं को 15 मार्च तक जारी रखने के निर्देश दिए थे। अब यह तारीख नजदीक आ चुकी है। इस डेडलाइन के बाद कस्टमर्स के डिपॉजिट पर रोक लगा दी जाएगी। इसके साथ-साथ क्रेडिट ट्रांजेक्शन भी हो पाएगा। ऐसे में सलाह दी जाती है कि आप अपने जमा पैसों को निकालकर कहीं और रख लें।
- एसबीआई एफडी में इन्वेस्टमेंट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई की अमृत कलश योजना में इन्वेस्ट करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2024 है। SBI की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, कस्टमर्स 7.10% की ब्याज दर पर 400 दिन (अमृत कलश) की स्पेशल एफडी का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, सीनियर सिटीजन को इस एफडी के अंतर्गत 7.60% की ब्याज दर दी जाएगी।
- एसबीआई होम लोन डिस्काउंट
एसबीआई वीकेयर पर 7.50% की ब्याज दर दी जाती है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई वीकेयर में इन्वेस्ट करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2024 है। इसके अलावा SBI होम लोन पर स्पेशल कैंपेन डिस्काउंट 31 मार्च, 2024 तक ही वैलिड है। यह छूट flexipay, NRI, नॉन-सैलरीड होम लोन पर सिबिल स्कोर के हिसाब से दी जाएगी।
- IDBI बैंक स्पेशल एफडी
IDBI बैंक की स्पेशल FD 300 दिन, 375 दिन और 444 दिनों की है जिसमें क्रमशः 7.05%, 7.10% और 7.25% की ब्याज दर दी जाएगी। इस फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा लगाने की आखिरी डेट 31 मार्च, 2024 है।
- टैक्स सेविंग डेडलाइन
टैक्स के लिए पैसा बचाना चाहते हैं तो वित्त वर्ष 2023-24 के लिए टैक्स सेविंग करने की डेडलाइन 31 मार्च है। इससे पहले व्यक्ति को किसी भी टैक्स सेविंग स्कीम में इन्वेस्ट करना होगा।
- फास्टैग केवाईसी अपडेट
अगर आप फास्टैग का इस्तेमाल करते हैं तो अपने फास्टैग केवाईसी को 31 मार्च तक अपडेट कर लें।
- एडवांस टैक्स की चौथी किस्त
15 मार्च वित्त वर्ष 2023-24 के लिए एडवांस टैक्स की चौथी किस्त भरने की आखिरी तारीख है। यानी साफ है कि आपको इससे पहले ही एडवांस टैक्स की फाइनल किस्त की पेमेंट कर लेनी चाहिए।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
3 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
4 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
6 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
6 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
7 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
9 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
9 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
10 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
23 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines