हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

March Bank Holidays: मार्च में एक या दो दिन नहीं, कुल 18 दिन बंद रहेंगे बैंक! यहां देखिए पूरी लिस्ट

March Bank Holidays List: मार्च में कई खास अवसर जैसे- 1 मार्च को चापचर कुट, 8 मार्च को महाशिवरात्रि, होली और भी अन्य स्पेशल डेज हैं। इस दौरान राज्य और राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण बैंकों की छुट्टी भी है। मार्च में कुल 18 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है, आइए बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट देखते हैं।

विज्ञापन
मार्च 2024 में बैंक अवकाश

March Bank Holidays List: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों की सालाना छुट्टी की पूरी लिस्ट पहले ही जारी कर दी जाती है। जबकि, हर महीने की शुरुआत के साथ भी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जारी कर दिया जाता है। इस साल 2024 में जनवरी और फरवरी में काफी दिनों के लिए बैंक बंद रहे। जबकि, मार्च की शुरुआती दिनों में भी बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। एक या दो दिन नहीं बल्कि 18 दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।

मार्च में चापचर कुट, महाशिवरात्रि, होली समेत कई अन्य खास अवसर हैं। इस दौरान राज्य और राष्ट्रीय अवकाश हैं जिस वजह से बैंक भी बंद रहने वाले हैं। मार्च में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे और इनमें सार्वजनिक अवकाश (Public Holidays), क्षेत्रीय अवकाश (Regional Holidays) और दूसरे और चौथे शनिवार (Second/ Fourth Saturday) और सभी रविवार (Weekly Holiday) शामिल हैं।

कौन से हैं खास दिन?

  • 1 मार्च को चापचर कुट
  • 8 मार्च को महाशिवरात्रि
  • 25 मार्च को होली
  • 29 मार्च को गुड फ्राइडे

मार्च में कुल 18 दिन रहेंगी बैंकों की छुट्टी!

तारीख दिन छुट्टी राज्य और राष्ट्रीय अवकाश
1 मार्च शुक्रवार चापचूर कुट मिजोरम
3 मार्च रविवार साप्ताहिक छुट्टी राष्ट्रीय अवकाश
6 मार्च बुधवार महर्षि दयानन्द सरस्वती जयन्ती प्रतिबंधित अवकाश
8 मार्च शुक्रवार  महा शिवरात्रि/शिवरात्रि राष्ट्रीय अवकाश
9 मार्च शनिवार दूसरा शनिवार राष्ट्रीय अवकाश
10 मार्च रविवार साप्ताहिक छुट्टी राष्ट्रीय अवकाश
12 मार्च मंगलवार रमज़ान की शुरुआत प्रतिबंधित अवकाश
17 मार्च रविवार साप्ताहिक पूरे देश में बैंक की छुट्टी
20 मार्च बुधवार मार्च विषुव पालन कुछ राज्यों में बैंक बंद
22 मार्च शुक्रवार बिहार दिवस बिहार
23 मार्च शनिवार भगत सिंह शहादत दिवस/ चौथा शनिवार राष्ट्रीय अवकाश
24 मार्च रविवार होलिका दहन राजपत्रित अवकाश
25 मार्च सोमवार होली/डोलयात्रा कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल, नागालैंड, बिहार, श्रीनगर को छोड़कर सभी जगह के बैंक बंद रहेंगे
26 मार्च मंगलवार याओसांग ओडिशा, मणिपुर, बिहार
27 मार्च बुधवार  होली बिहार
28 मार्च गुरुवार पुण्य गुरुवार पालन कुछ राज्यों में छुट्टी
29 मार्च शुक्रवार गुड फ्राइडे त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश को छोड़कर सभी जगह के बैंक बंद रहेंगे
31 मार्च रविवार ईस्टर दिवस/साप्ताहिक छुट्टी राष्ट्रीय अवकाश

ये भी पढ़ें- Fastag KYC करने का आखिरी मौका! जानें तरीका

विज्ञापन

बैंक की छुट्टी होने पर क्या-क्या काम कर सकते हैं?

अगर आपके राज्य या शहर में बैंक बंद है, तो आप किसको पैसे टांसफर करने का काम या कैश निकालने का काम कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपके पास ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा होनी जरूरी है। ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस के जरिए आप पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। जबकि, ATM मशीन से आप कैश निकाल सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola