Mankind Pharma Listing: मैनकाइंड फार्मा की घरेलू बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है। IPO लेने वाले निवेशकों को इसके शेयर 1080 रुपये के भाव से मिले थे। अब जहां मैनकाइंड फार्मा शेयर की कीमत BSE और NSE पर ₹1,300 प्रति शेयर पर लिस्ट हुई। इसका मतलब निवेशकों को 20% का लिस्टिंग लाभ मिला है। डेब्यू करने के कुछ ही मिनटों के भीतर, मैनकाइंड फार्मा के शेयर और ऊपर चढ़ गए और BSE पर ₹1,413.95 के उच्च स्तर पर पहुंच गए।
NSE पर, मैनकाइंड फार्मा शेयर की कीमत ₹1,300 प्रति शेयर पर खुली और दलाल स्ट्रीट एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होने के कुछ ही मिनटों के भीतर ₹1,414 प्रति शेयर के उच्च स्तर पर पहुंच गई।
मैनकाइंड फार्मा आईपीओ लिस्टिंग पर बोलते हुए, Swastika Investmart के रिसर्चर ने कहा, ‘2023 के सबसे बड़े आईपीओ मैनकाइंड फार्मा ने ₹1300 के लिस्टिंग मूल्य पर बाजार में अपनी शुरुआत की। ऊपरी बैंड पर कंपनी का निर्गम मूल्य ₹1080 था, इसलिए इसे लगभग ₹220 (20 प्रतिशत) के लाभ के साथ सूचीबद्ध किया गया। मैनकाइंड फार्मा एक प्रसिद्ध और स्थापित फार्मास्युटिकल कंपनी है जो फार्मास्यूटिकल्स के साथ-साथ कई उपभोक्ता स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों की पेशकश करती है। कंपनी के पास मजबूत फंडामेंटल हैं और यह पहले से ही वैश्विक ब्रोकरेज मैक्युरी से बेहतर प्रदर्शन वाली रेटिंग को आकर्षित कर रही है।’
कहां तक करें स्टॉक?
मिंट की खबर के मुताबिक, GCL ब्रोकिंग के सीईओ रवि सिंघल ने स्टॉक करने व प्रॉफिट को लेकर कहा, ‘किसी को ₹1,440 के निकट अवधि के लक्ष्य के लिए ₹1,200 के स्टॉप लॉस के साथ स्क्रिप को होल्ड करना चाहिए।’ यानी स्टॉक खरीदें तो इसका 1,440 रुपये तक सेफ लाभ उठा सकते हैं और अभी खरीदेंगे तो 1200 रुपये तक आने पर आपको यह बेच देना चाहिए।
संबंधित खबरें
WhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
48 mins agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
1 hr agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
1 hr ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
3 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
3 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
4 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
5 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
6 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines