DA Increase 7 percent: नए साल पर मणिपुर के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ गई है। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी से अब डीए बढ़कर 39 प्रतिशत हो जाएगा। वर्तमान में इन कर्मचारियों को 32 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 1 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।
बता दें कि केंद्र के कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता है। इस लिहाज से मणिपुर के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के मुकाबले 14 प्रतिशत कम भत्ता मिल रहा है। बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी इस साल दिसंबर तक के लिए था। नए साल में एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी होने वाली है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए साल में 2 बार महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। यह बढ़ोतरी छमाही के आधार पर की जाती है।
ये भी पढ़ेंः दुनिया के अधिकांश Stock Market आज बंद, भारत पर रहेंगी निवेशकों की निगाहें
विस्थापितों को बिना गारंटी का लोन
मणिपुर के सीएम ने उद्यमियों को दिए जाने वाले स्टार्टअप को लेकर की जा रही मौजूदा पहलों के बारे में बताया। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री उद्यमिता सहायता योजना के तहत 426 आतंरिक रूप से विस्थापित लोगों को बिना किसी गारंटी के लोन दिया है। इस कार्यक्रम के तहत सरकार जातीय हिंसा के कारण विस्थापित लोगों को 50 हजार रुपये का कर्ज बिना किसी गारंटी के दे रही है।
सीएम ने कहा अब तक सात स्टार्टअप की पहचान की गई है। वे 432 विस्थापित लोगों को रोजगार देने के लिए तैयार है। इसके अलावा सीएम ने कहा करीब 500 युवाओं को एयर इंडिया और इंडिगो में विमान चालक के सदस्य के रूप में शामिल होने पर दिल्ली में आवासीय कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Stock Market में आज इन 5 शेयरों में दिख सकती है तेजी, नए साल का पॉजिटिव असर
संबंधित खबरें
सरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
1 hr agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
2 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
5 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
5 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
8 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
10 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
11 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
14 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
15 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines