Man Wins 14-Year Insurance Legal Battle: एक कंज्यूमर कमीशन ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को बीएमडब्ल्यू कार के मालिक रविकांत एस पाटिल को 70 लाख रुपये से ज्यादा की पेमेंट करने का निर्देश दिया है. इससे उनकी कार को लेकर चल रहा 14 साल पुराना विवाद खत्म हो गया है. दरअसल टायर पंचर होने के बाद आग लगने से ये कार जलकर खाक हो गई थी. इंश्योरेंस कंपनी को मानसिक परेशानी और कानूनी खर्च के लिए मुआवजा और लागू ब्याज भी देना होगा.
BMW कैसे जलकर हुई खाक?
ये घटना 8 मार्च 2012 की है, जब पाटिल महाराष्ट्र में धूलखेड़ के पास एक स्टेट हाईवे पर ट्रैवल कर रहे थे. देर रात टायर पंचर होने के कारण गाड़ी बीच रास्ते में रुक गई, तो उन्होंने उसे सड़क किनारे एक ढाबे के पास पार्क कर दिया. तुरंत कोई मदद न मिलने पर, पाटिल ने कार को लॉक किया और दूसरी गाड़ी से घर लौट आए, ताकि अगली सुबह उसे ले जा सकें. लेकिन जब वो अगले दिन उस जगह पहुंचे, तो देखा कि उनकी BMW आग में पूरी तरह जल चुकी थी. इसके बाद पाटिल ने नुकसान के मुआवजे के लिए अपनी इंश्योरेंस कंपनी से संपर्क किया, लेकिन यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस ने उनकी मांग ठुकरा दी.
इंश्योरेंस कंपनी ने क्लेम क्यों ठुकराया?
इंश्योरेंस कंपनी का तर्क था कि पाटिल ने गाड़ी को रात भर बिना किसी की देखरेख के छोड़कर उसकी सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानी नहीं बरती. कंपनी के मुताबिक ये इंश्योरेंस पॉलिसी की शर्तों का उल्लंघन था. हालांकि, कंज्यूमर कमीशन ने इस तर्क को नहीं माना. कमीशन ने पाया कि पॉलिसी में गाड़ी खराब होने पर उसे बिना देखरेख के छोड़ने पर कोई क्लियर रोक नहीं थी.
कमिशन ने देखा कि पाटिल ने BMW को चलती गाड़ियों से दूर सेफ जगह पर पार्क किया था, दरवाजे लॉक किए थे और खिड़कियां बंद की थीं. उन्हें ऐसा कोई ठोस सबूत भी नहीं मिला जिससे साबित हो सके कि कार को बिना देखरेख के छोड़ने की वजह से ही आग लगी थी. कमिशन ने इस बात पर भी जोर दिया कि किसी सख्स से सिर्फ गाड़ी की रखवाली के लिए अपनी पर्सनल सिक्योरिटी को खतरे में डालने की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए.
इंश्योरेंस कंपनी को 70.75 लाख रुपये देने का आदेश
मामले की जांच के बाद, कमीशन ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस को कार की इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू (IDV) के तौर पर 70 लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया. कंपनी को मानसिक परेशानी और उत्पीड़न के लिए 50000 रुपये और कानूनी खर्च के लिए 25000 रुपये देने का भी आदेश दिया गया. इससे कुल मुआवजा राशि 70.75 लाख रुपये हो जाती है (इसमें लागू ब्याज शामिल नहीं है), और इसके साथ ही इंश्योरेंस क्लेम को लेकर पाटिल की लंबी कानूनी लड़ाई खत्म हो जाती है.
संबंधित खबरें
दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
4 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
6 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
7 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
9 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
10 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
22 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 day agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines