सोमवार को एलन मस्क ने वॉरेन बफेट की जीवनभर की कमाई (146 अरब डॉलर) से अधिक गंवाया था. मस्क को मंगलवार को 118 अरब डॉलर का झटका लगा. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक अब उनकी संपत्ति 957 अरब डॉलर रह गई है. जबकि, एशिया के रईस नंबर 1 की कुल दौलत ही 117 अरब डॉलर है.
बता दें कि एलन मस्क को अरबपति से खरबपति बनाने में स्पेसएक्स के IPO की बड़ी भूमिका थी. उनके पास SpaceX के लगभग 4.76 अरब शेयर हैं. मस्क की संपत्ति में यह विस्फोटक बढ़ोतरी SpaceX के 75 अरब डॉलर के ऐतिहासिक IPO के बाद हुई. कंपनी की वैल्यूएशन 2 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई, जिससे मस्क की नेटवर्थ में एक झटके में सैकड़ों अरब डॉलर जुड़ गए. एक समय मस्क का नेटवर्थ 1.27 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया था.
एलन मस्क की दौलत में क्यों आई गिरावट
स्पेसएक्स के शेयरों में सोमवार को गिरावट का ऐसा तूफान आया कि वह 16.43% लुढ़क कर 154.60 डॉलर पर बंद हुआ. मस्क के पास SpaceX के लगभग 4.76 अरब शेयर हैं. इसकी वजह से इनके नेटवर्थ में 152 अरब डॉलर (14.38 लाख करोड़ रुपये) की गिरावट देखने को मिली.
यह भी पढ़ें- SpaceX की मार्केट वैल्यू 3 दिन में $600 अरब साफ, मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ से 6 गुना से ज्यादा का नुकसान
मस्क अब भी इन देशों से हैं अमीर
मस्क अब भी ताईवान (976.72 अरब डॉलर) आयरलैंड (779.38 अरब डॉलर), बेल्जियम (776.73 अरब डॉलर), स्वीडन (760.48 अरब डॉलर), इजरायल (719.85 अरब डॉलर), अर्जेंटीना (688.38 अरब डॉलर) जैसे देशों से भी अमीर हैं. उनका कुल नेटवर्थ इन देशों की जीडीपी से भी अधिक है.
भारत की GDP के मुकाबले कितनी है मस्क की संपत्ति
भारत की GDP लगभग 4.15 ट्रिलियन डॉलर आंकी जाती है. यानी अकेले मस्क की संपत्ति भारत की पूरी अर्थव्यवस्था के लगभग एक-चौथाई के बराबर है.
फिर भी दुनिया के दूसरे अरबपति इनके सामने बौने
दुनिया के दूसरे अन्य अरबपति आज इनकी दौलत के सामने बौने हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में दूसरे नंबर पर काबिज लैरी पेज का नेटवर्थ मस्क की कुल दौलत के एक तिहाई से भी कम है.
लैरी पेज का नेटवर्थ 297 अरब डॉलर है और मंगलवार को उन्हें भी 2.43 अरब डॉलर का झटका लगा. तीसरे नंबर के रईस सर्गेई ब्रिन को 2.24 अरब डॉलर का झटका लगा और अब उनकी दौलत 276 अरब डॉलर रह गई है. वहीं, जेफ बेजोस की संपत्ति 1.14 अरब डॉलर बढ़कर 257 अरब डॉलर पर पहुंच गई है.
5वें नंबर पर माइकल डेल हैं. इनके पास 223 अरब डॉलर की संपत्ति है. मंगलवार को 11.1 अरब डॉलर गंवाकर लैरी एलिसन 219 अरब डॉलर के साथ छठे नंबर पर खिसक गए हैं. जुकरबर्ग 200 अरब डॉलर के साथ 7वें और जेनसेन हुआंग 166 अरब डॉलर के साथ 8वें स्थान पर हैं. उनको भी 7.05 अरब डॉलर का तगड़ा झटका लगा है.