Alcohol Price Hike: अगर आप शराब पीने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल 1 नवंबर से सरकार के नए नियम लागू होने जा रहे हैं। परेशान ना हों, हम केंद्र सरकार की नहीं बल्कि महाराष्ट्र सरकार की बात कर रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने क्लब के साथ बार में मिलने वाली शराब पर वेट बढ़ाने का फैसला कर लिया है। जिसे 1 नवंबर 2023 से लागू कर दिया जाएगा। इसका मतलब यह होगा बार, लॉन्ज और क्लब में 5% अधिक टैक्स का भुगतान आपको करना पड़ेगा।
अभी 5 फीसदी की है दर
अभी की बात करें तो शराब पर महाराष्ट्र सरकार 5 परसेंट वेट लगती थी, जिसे अब 10% कर दिया जाएगा। यानी मुंबई के क्लब, बार और लॉन्ज में शराब का सेवन करना महंगा हो जाएगा। आसान भाषा में कहें तो दोगुना असर देखने को मिल रहा है।
इस प्लानिंग में ये नहीं हैं शामिल
हालांकि ये नियम नॉन काउंटर सेल वालों के लिए नहीं है। नॉन काउंटर सेल जिस तरीके से शराब की बिक्री करते थे, वैसे ही करते रहेंगे। साथ में जो होटल 20 फीसदी वेट का भुगतान करते थे वह भी इस नियम से छूट पा सकते हैं। सरकार का कहना है कि वो पहले से ही ज्यादा टैक्स चुका रहे हैं।
इससे पहले लाइसेंस फीस की थी महंगी
इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने शराब के लाइसेंस को फीस में भी इजाफा किया था। जिसका असर अभी भी ग्राहकों पर हो रहा है। हालांकि, कुछ ऐसे राज्य भी हैं जहां पर टैक्स को काम किया गया है। जिसमें हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ शामिल हैं।
कई लाखों करोड़ों रुपए की होगी आमदनी
महाराष्ट्र सरकार के इस कदम से उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार की झोली खूब भरेगी। आंकड़े की बात करें तो ये करोड़ों रुपए में हो सकती है। वैसे भी दीवाली आने वाली है। और अभी से शराब की सेल में ग्रोथ देखी जा रही है।
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
4 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
7 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
8 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
10 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
13 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
16 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
19 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
20 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines