महाशिवरात्रि (15 फरवरी 2026) के पावन अवसर पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने मेला स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है. विशेष रूप से उज्जैन (महाकाल), काशी (वाराणसी), और दक्षिण भारत के ज्योतिर्लिंगों के लिए कई विशेष गाड़ियां चलाई जा रही हैं. रेलवे प्रशासन के अनुसार, इन मेला स्पेशल ट्रेनों में जनरल और स्लीपर कोच होंगे. अनरिजर्व्ड ट्रेनों के टिकट काउंटर से या दूसरे तरीकों से खरीदे जा सकते हैं. भारी भीड़ के कारण, ये ट्रेनें तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होंगी.
राशन कार्ड हो जाएगा बेकार, नहीं मिलेगा राशन! इस तारीख से पहले करा लें E-KYC; जानें तरीका
ट्रेनों के रूट्स और टाइमटेबल यहां देखें :
उज्जैन (महाकाल) – भोपाल मेला स्पेशल
उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए रतलाम मंडल ने 13 से 23 फरवरी तक 3 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. जिनका ठहराव तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल और सीहोर है.
दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के लिए स्पेशल
प्रयागराज-निजामुद्दीन (04123/04124) ट्रेन 18 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगी. प्रयागराज से दोपहर 02:50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव चित्रकूट, बांदा, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट और मथुरा में है.
महाराष्ट्र और कोंकण रेलवे (मुंबई स्पेशल)
महाशिवरात्रि पर कोंकण जाने वाले भक्तों के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. ट्रेन नंबर 01129 (CSMT-सावंतवाड़ी रोड), 14, 19 और 21 फरवरी को मुंबई CSMT से रात 12:20 बजे प्रस्थान करेगी. इसकी वापसी (01130) उन्हीं तारीखों पर शाम 05:20 बजे सावंतवाड़ी से होगी.
8th Pay Commission: इस राज्य ने 8वें वेतन आयोग कमेटी की घोषणा की, जानें कब आएगी बढ़ी हुई सैलरी
दक्षिण भारत (चेन्नई-कोल्लम) स्पेशल
ट्रेन नंबर 06113 चेन्नई सेंट्रल से 13 फरवरी रात 11:55 बजे कोल्लम के लिए रवाना होगी. जबकि ट्रेन नंबर 06114 वापसी में 16 फरवरी को कोल्लम से चेन्नई के लिए चलेगी. इसका रूट सलेम, इरोड, तिरुपुर और पोदनूर होगा.
गुजरात (राजकोट-वेरावल) स्पेशल
ट्रेन नंबर 09513/14 सोमनाथ दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए है. राजकोट से सुबह 06:55 बजे चलकर 10:55 बजे वेरावल (सोमनाथ के पास) पहुंचेगी.
यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश:
बुकिंग: इन मेला स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर शुरू हो चुकी है.
अनारक्षित कोच: कुछ मेला स्पेशल ट्रेनों में सामान्य (General) डिब्बे भी लगाए गए हैं, ताकि बिना रिजर्वेशन वाले यात्री भी सफर कर सकें.
चेक करें: यात्रा से पहले ‘NTES’ ऐप या 139 पर अपनी ट्रेन का करंट स्टेटस जरूर चेक कर लें.
संबंधित खबरें
100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
2 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
3 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
6 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
7 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
7 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
8 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
9 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
10 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
11 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines