Maha Kumbh 2025: यदि आप उत्तर प्रदेश की किसी फैक्ट्री में काम करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में कुछ दिन कारोबारी गतिविधियां प्रभावित रहेंगी। वेस्ट यूपी के 11 जिलों की कम से कम 543 औद्योगिक इकाइयों को कुल मिलाकर 24 दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। इसमें ग्रेटर नोएडा की 74 फैक्ट्री एवं कंपनियां भी शामिल हैं।
कोताही पर कार्रवाई
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यह फैसला प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के मद्देनजर लिया है। सरकार नहीं चाहती कि आस्था के इस महाकुंभ के दौरान गंगा की पवित्रता पर प्रदूषण का साया पड़े, इसलिए कंपनियों और फैक्ट्रियों को कुछ दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। महाकुंभ 2025 के दौरान प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। यदि किसी कंपनी या फैक्ट्री से रंगीन या प्रदूषित जल निकलता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें – नौकरी के लिए नहीं जाना होगा बाहर, CM योगी का मास्टरप्लान, बुंदेलखंड और पूर्वांचल की बदलेगी तस्वीर
कई टीमें रहेंगी तैनात
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने इस आयोजन को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कमर कस ली है। UPPCB और CPCB की संयुक्त टीमों के साथ-साथ जिला प्रशासन की टीम में उद्योगों पर नजर रखेंगी। CM योगी की तरफ से सख्त निर्देश हैं कि इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाए। कंपनियों के ETP यानी इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट के बंद होने पर भी कार्रवाई की जाएगी।
13 जनवरी से शुरुआत
प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, जिसमें करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर कई अलग-अलग तिथियों में औद्योगिक इकाइयों को बंद रखा जाएगा। संबंधित एजेंसियों ने इसके लिए एक रोस्टर तैयार किया गया है। जिन जिलों में कारोबारी गतिविधियां बंद रहेंगी, उनमें मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, ग्रेटर नोएडा, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा और शामिल हैं।
यहां सर्वाधिक प्रभाव
सबसे ज्यादा उद्योग गाजियाबाद और हापुड़ में बंद रहेंगे। इनकी संख्या करीब 260 है। ग्रेटर नोएडा में 74, मुजफ्फरनगर और शामली में 62, मेरठ और बागपत में 54, सहारनपुर में 22, बिजनौर और अमरोहा में 20 और बुलंदशहर में 51 औद्योगिक इकाइयों को बंद रखा जाएगा। बता दें कि महाकुंभ के दौरान गंगा नदी की सफाई के लिए राज्य सरकार ने कई कदम उठाए हैं। आयोजन के दौरान करीब 25 घाटों में से प्रत्येक पर 15-20 गंगा प्रहरियों की टीमें तैनात की जाएंगी।
बनाया है ये रोस्टर
महाकुंभ का पहला स्नान 13 जनवरी 2025 को होगा। जबकि पहला शाही स्नान मकर संक्रांति 14 जनवरी को होगा। 13 जनवरी के स्नान के मद्देनजर उद्योग 4, 5, 6, 13 जनवरी को बंद रहेंगे। मकर संक्रांति 14 जनवरी के शाही स्नान के लिए इन्हें 5, 6, 7, 14 जनवरी को बंद रखा जाएगा। इसी तरह, मौनी अमावस्या के 29 जनवरी के शाही स्नान के चलते उद्योग 20, 21, 22, 29 जनवरी को बंद रहेंगे। बसंत पंचमी के 3 फरवरी 2025 शाही स्नान के मद्देनजर उद्योग 25, 26, 27, जनवरी एवं 3 फरवरी को बंद रखे जाएंगे। माघ पूर्णिमा के 12 फरवरी के स्नान को ध्यान में रखते हुए उद्योगों को 3, 4, 5, 12 फरवरी को बंद रखने का आदेश दिया गया है। महाशिवरात्रि के 26 फरवरी के स्नान के अवसर पर कारोबारी गतिविधियां 17, 18, 19, 26 फरवरी को बंद रहेंगी।
संबंधित खबरें
अक्टूबर 2026 में भारत का डीजल निर्यात 13 महीने के पीक पर पहुंचा
7 mins agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
12 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
16 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
16 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
17 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
20 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
22 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
22 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines