Lucknow Development Authority: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अगर अपने सपनों का घर खरीदना चाहते हैं तो एक आखिरी मौका है। लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी दिसंबर में अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रहा है, जिसकी खुशी में फ्लैट्स पर 2.50 लाख तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके लिए 31 दिसंबर आखिरी तारीख रखी गई है। अगर अभी तक आपने इस स्कीम में अप्लाई नहीं किया है तो पहले आओ पहले पाओं के आधार पर छूट पा सकते हैं। LDA यह ऑफर 2500 फ्लैट्स के लिए लेकर आया है।
8 आवासीय योजनाओं के लिए ऑफर
LDA ने दिवाली के मौके पर घर खरीदारों के लिए खास ऑफर पेश किया था। जिसको पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर लाया गया। इस स्कीम में 8 आवासीय योजनाओं के तहत लगभग 2500 फ्लैट्स शामिल हैं। अलग-अलग कैटेगरी के इन फ्लैट्स पर 1 लाख से 2.50 लाख रुपये तक का भारी डिस्काउंट मिल रहा है, यह ऑफर 31 दिसंबर तक रहेगा। अगर आप भी अपने सपनों का घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन अवसर है।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme: क्या होता है सस्ते प्लॉट के ड्रॉ का तरीका? यहां समझिए पूरा प्रोसेस
किसपर कितना डिस्काउंट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऑफर की जानारी लखनऊ विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि 22 लाख से 50 लाख रुपये के फ्लैट्स की खरीद पर लगभग 1 लाख रुपये की छूट मिलेगी। 50 लाख से 75 लाख रुपये के फ्लैट्स पर 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा अगर कोई 75 लाख रुपये से अधिक कीमत का फ्लैट खरीदता है तो उसके लिए 2.50 लाख रुपये तक का स्पेशल ऑफर है।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। इसके लिए सबसे पहले आपको लखनऊ विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर रेसिडेंशियल प्लॉट और रेसिडेंशियल फ्लैट के विकल्प दिखाई देंगे। अपनी पसंद के विकल्प का चयन करें। इसके बाद, स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखेगा फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और आगे की प्रक्रिया को पूरा करें।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा वासी याद कर लें दिसंबर की ये तारीख! अब सस्ते प्लॉट के लिए निकलेगा ड्रॉ
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
7 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
8 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
10 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
10 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
11 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
13 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
14 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
14 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines