LDA Flats: खत्म होने वाला है फ्लैट्स पर 2.50 लाख की छूट का ऑफर, दिसंबर की इस तारीख से पहले करें आवेदन

LDA Flats: लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी (LDA) ने दिवाली के मौके एक खास ऑफर निकाला था, जो इस महीने खत्म होने जा रहा है। अगर आप लखनऊ में फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो अभी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Lucknow Development Authority

Lucknow Development Authority: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अगर अपने सपनों का घर खरीदना चाहते हैं तो एक आखिरी मौका है। लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी दिसंबर में अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रहा है, जिसकी खुशी में फ्लैट्स पर 2.50 लाख तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके लिए 31 दिसंबर आखिरी तारीख रखी गई है। अगर अभी तक आपने इस स्कीम में अप्लाई नहीं किया है तो पहले आओ पहले पाओं के आधार पर छूट पा सकते हैं। LDA यह ऑफर 2500 फ्लैट्स के लिए लेकर आया है।

8 आवासीय योजनाओं के लिए ऑफर

LDA ने दिवाली के मौके पर घर खरीदारों के लिए खास ऑफर पेश किया था। जिसको पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर लाया गया। इस स्कीम में 8 आवासीय योजनाओं के तहत लगभग 2500 फ्लैट्स शामिल हैं। अलग-अलग कैटेगरी के इन फ्लैट्स पर 1 लाख से 2.50 लाख रुपये तक का भारी डिस्काउंट मिल रहा है, यह ऑफर 31 दिसंबर तक रहेगा। अगर आप भी अपने सपनों का घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन अवसर है।

किसपर कितना डिस्काउंट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऑफर की जानारी लखनऊ विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि 22 लाख से 50 लाख रुपये के फ्लैट्स की खरीद पर लगभग 1 लाख रुपये की छूट मिलेगी। 50 लाख से 75 लाख रुपये के फ्लैट्स पर 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा अगर कोई  75 लाख रुपये से अधिक कीमत का फ्लैट खरीदता है तो उसके लिए  2.50 लाख रुपये तक का स्पेशल ऑफर है।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। इसके लिए सबसे पहले आपको लखनऊ विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर रेसिडेंशियल प्लॉट और रेसिडेंशियल फ्लैट के विकल्प दिखाई देंगे। अपनी पसंद के विकल्प का चयन करें। इसके बाद, स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखेगा फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और आगे की प्रक्रिया को पूरा करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ