New Rules From 1 July 2024 : अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 जुलाई से लोगों की जरूरत से जुड़े 5 नियमों में बदलाव हो रहा है। इन बदलाव का असर आम इंसान की जेब पर पड़ेगा। जिन नियमों में बदलाव होगा, उनमें रसोई गैस से लेकर बैंकों में FD के रूप में जमा की जाने वाली रकम तक शामिल है।
1. LPG सिलेंडर की कीमत बदलेगी
हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की नई कीमत जारी होती है। यह कीमत कम भी हो सकती है और ज्यादा भी। या फिर इसमें कोई बदलाव भी नहीं होता, लेकिन इन सभी के बारे में पेट्रोलियम कंपनियों को अपडेट जरूर जारी करना पड़ता है। 1 जुलाई को भी घरेलू LPG सिलेंडर में बदलाव हो सकता है। यह बदलाव ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से होता है जो घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर पर लागू होता है।
LPG की कीमत में हो सकता है बदलाव।
2. IDBI बैंक की स्पेशल FD स्कीम
IDBI बैंक कस्टमर्स को 300 दिन, 375 दिन और 400 दिन की स्पेशल FD स्कीम दे रहा है। इस FD स्कीम पर इन स्कीम पर बैंक 7.75 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। इस स्कीम का लाभ 30 जून तक उठाया जा सकता है। बैंक ने इस FD की इस स्कीम को उत्सव स्कीम नाम दिया है। इसके बाद बैंक इस स्कीम को बंद कर देगा।
3. इंडियन बैंक की स्पेशल FD
इंडियन बैंक भी ग्राहकों को स्पेशल FD दे रहा है। यह FD 300 और 400 दिनों के लिए है। इनके नाम इंड सुपर 400 और इंड सुप्रीम 300 हैं। इन FD पर बैंक 7.05 फीसदी से 7.80 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इंड सुपर 400 स्कीम के अंतर्गत 10 हजार रुपये से 2 करोड़ रुपये तक की रकम निवेश की जा सकती है। इन दोनों स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख 30 जून है।
4. पंजाब एंड सिंध बैंक की स्पेशल FD स्कीम
पंजाब एंड सिंध बैंक भी FD पर स्पेशल स्कीम लाया है। यह स्कीम 222, 333 और 444 दिनों के लिए है। इन स्कीम में निवेश करने पर 8.05 फीसदी तक का ब्याज दिया जा रहा है। 222 दिन की FD पर 7.05 फीसदी, 333 दिन की FD पर 7.10 फीसदी और 444 दिन की FD पर 7.25 फीसदी की ब्याज दिया जा रहा है। सीनियर सिटीजन को 444 दिन की FD पर 8.05 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। इन स्कीम में भी निवेश की आखिरी तारीख 30 जून है।
क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट करने से जुड़े नियम बदल जाएंगे।
5. क्रेडिट कार्ड बिल पर नए नियम
1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट करने से संबंधित नियम भी बदल रहा है। रिजर्व बैंक ने इन नियमों में बदलाव किए हैं। इन नियमों के अनुसार अब फोनपे, क्रेड आदि कंपनियों को भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) पर रजिस्टर कराना होगा। उसी के बाद क्रेडिट कार्ड यूजर्स इन प्लेटफॉर्म से क्रेडिट कार्ड का बिल जमा कर पाएंगे। जो कंपनियां इस प्लेटफॉर्म पर 30 जून तक रजिस्टर नहीं करेंगी, उनके जरिए क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भर सकते। हालांकि क्रेडिट कार्ड की वेबसाइट या ऐप पर ऑनलाइन बिल का भुगतान जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें : Success Story : 2000 रुपये से शुरू किया बिजनेस, जुल्फों का ऐसा चला जादू कि 10 करोड़ की हो गई कंपनी
संबंधित खबरें
गांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 hr agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
4 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
6 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
2 days agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines