LPG Cylinder Price: देश में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। भारत का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली को माना जाता है। वैसे तो भारत में आए दिन कोई न कोई उत्सव है, लेकिन अब नवरात्रि (Navratri) और फिर विजय दशमी और दीपावली (Diwali)। इस दौरान देश में धूम रहती है। बाजार चकाचक भरे रहते हैं और घरों में तरह तरह के पकवान बनते हैं। ऐसे में खर्चा भी बढ़ जाता है। बात गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) की ही कर लें तो इसकी जरूरत बढ़ जाने से यह जल्दी खत्म हो जाता है। देखा जाए तो आज के समय पर गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं।
अभी पढ़ें – Credit Score: क्या आपका CIBIL स्कोर खराब है? इन 4 तरीकों से कर सकते हैं बेहत
सिलेंडर जितनी जल्दी खत्म होगा, उतनी ही जल्दी फिर नया लगाना पड़ेगा। इससे खर्चा भी डबल होता है। अब इस बीच आपको एक खास सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपके इस फेस्टिव सीजन (Festive Season) में खर्चे को कम किया जा सकता है।
फेस्टिव सीजन में ऐसे कर सकते हैं LPG Cylinder से 300 रुपये की बचत
गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) की महंगी कीमतें इस दिवाली आपको परेशान नहीं करेंगी, क्योंकि पैसे बचाने का तरीका आपको बताएंगे। इस फेस्टिव सीजन आपको गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) पर पूरे 300 रुपये की बचत होगी। यह ऐसा सिलेंडर होगी, जिसमें आपको बाकी गैस देखने की सुविधा भी मिलेगी। मार्केट में आज ऐसा सिलेंडर मिल रहा है, जिसमें आपको पहले ही पता चल जाएगी कि उसमें कितनी गैस बची है।
ये है वो LPG Cylinder
हम इंडियन ऑयल के कंपोजिट गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) की बात कर रहे हैं। यह नॉर्मल 14.2 किलो वाले सिलेंडर से 300 रुपये सस्ता है। यह सिलेंडर 10 किलो गैस के साथ मिलता है। इंडियन ऑयल की तरफ से शुरू की गई सुविधा फिलहाल चुनिंदा शहरों में मिल रही है।
अभी पढ़ें – ई-कॉमर्स साइट Meesho ने कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को देखते हुए दिया 11 दिनों का ब्रेक
किन शहरों में कितना है LPG Cylinder का दाम
- लखनऊ: 777 रुपये
- जयपुर: 753 रुपये
- पटना: 817 रुपये
- दिल्ली: 750 रुपये
- मुंबई: 750 रुपये
- कोलकाता: 765 रुपये
- चेन्नई: 761 रुपये
- इंदौर: 770 रुपये
- अहमदाबाद: 755 रुपये
- पुणे: 752 रुपये
- गोरखपुर: 794 रुपये
- भोपाल: 755 रुपये
- आगरा: 761 रुपये
- रांची: 798 रुपये
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
14 mins agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
1 hr agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
1 hr agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
2 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
4 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
5 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
5 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
14 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines