LPG Price Hike: सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट भी बढ़ चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट बढ़ाने का ऐलान किया गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक 8 अप्रैल, मंगलवार को घरेलू सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसका असर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर भी पड़ेगा। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को घरेलू गैस के लिए कितने रुपये देने होंगे?
सभी के लिए बढ़े एलपीजी गैस की कीमत
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। सब्सिडी पाने वाले और नॉन-सब्सिडी ग्राहकों के लिए एलपीजी सिलेंडर महंगा कर दिया गया है। वर्तमान में भारत के लगभग 32.94 करोड़ एक्टिव घरेलू एलपीजी गैस का इस्तेमाल करने वाले हैं जिनमें करीब 10.33 करोड़ यूजर्स पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं।
उज्ज्वला योजना के सिलेंडर भी हुए महंगे
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडर की कीमत बढ़ चुकी है। एलपीजी सिलेंडर के लिए PMUY के लाभार्थियों को 503 रुपये की जगह 553 रुपये देने होंगे।
नॉन-सब्सिडी सिलेंडर की नई कीमत
नॉन-सब्सिडी वालों के लिए भी घरेलू सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ है। ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए 803 रुपये की जगह 853 रुपये चुकाने होंगे। केंद्रीय मंत्री के अनुसार हर 2-3 सप्ताह में गैस सिलेंडर के रेट की समीक्षा की जाती है। गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने से पेट्रोल और डीजल के खरीदारों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
CNG की कीमत में बढ़ोतरी
जानकारी के लिए बता दें कि एलपीजी से पहले सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में सीएनजी के रेट में 1 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े हैं। जबकि, अन्य शहरों में सीएनजी की कीमत में 3 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है।
ये भी पढ़ें- CNG Price Hike: अरे बाप रे! 9 महीने बाद इतनी महंगी हो गई सीएनजी, जानें नए रेट
कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता
1 अप्रैल 2025 को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई थी। इस दौरान घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था। जबकि, 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर 41 रुपये सस्ता किया गया था। इसके बाद 19 किलो के एलपीजी गैस की कीमत 1,803 रुपये से 1,762 रुपये की गई।
संबंधित खबरें
UP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
16 mins agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
1 hr agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
3 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
4 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
4 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
18 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
21 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
22 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
23 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines