LPG Price Hike on 1 March 2025: हर महीने की शुरुआत से पहले ऑयल कंपनियों द्वारा सिलेंडर के रेट का संशोधन किया जाता है। मार्च महीने के पहले दिन भी सिलेंडर के रेट का संशोधन किया गया और कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। दरअसल, तेल कंपनियों द्वारा लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (Liquefied Petroleum Gas) यानी एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई है। 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट बढ़ चुका है।
बजट पेश होने के बाद महंगा हुआ एलपीजी!
एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बजट के दिन थोड़ी राहत दी गई थी। इसकी कीमत में 7 रुपये घटाए गए थे। हालांकि, अब 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा कर दिया गया है। दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1797 रुपये की जगह 1803 रुपये हो गई है। कोलकाता में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1907 रुपये की जगह 1913 रुपये हो गया है।
घरेलू गैस सिलेंडर के रेट
तेल कंपनियों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। 1 अगस्त 2024 से लगातार रेट समान हैं। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और कोलकाता में गैस सिलेंडर की कीमत 829 रुपये है।
5 सालों में सबसे कम बढ़ोतरी!
ऐसा देखा गया है कि फरवरी में बजट पेश के बाद मार्च के महीने में कमर्शियल सिलेंडर के रेट अच्छे खासे बढ़े हैं। पिछले 5 सालों में मार्च के महीने में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ज्यादा ही बढ़ी है। पिछले साल यानी 1 मार्च 2024 को सीधा 26 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि, इस साल 1 मार्च 2025 को 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 6 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
ये भी पढ़ें- Bank Holidays: मार्च में आपके स्टेट में कब-कब बैंक रहेंगे बंद, देखें बैंकों की पूरी छुट्टी लिस्ट
संबंधित खबरें
चाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM में दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
42 mins ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
2 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
5 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
8 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
10 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
12 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines