LPG Price Hike: देश में दिसंबर की शुरुआत के साथ लोगों को महंगाई देखने को मिल गई है। आज यानी 1 दिसंबर से गैस-सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है। इस बढ़ोतरी को कमर्शियल सिलेंडर के दाम पर देखा गया है। दिल्ली में कमर्शियल गैस-सिलेंडर की कीमतों में 21 रुपये तक बढ़ गए हैं। ऐसे में सिलेंडर की नई कीमत 1,796.50 रुपये हो गई है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
क्या घरेलू-रसोई सिलेंडर के दाम बढ़े?
देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अगर आपको भी ये जानना चाहते हैं कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ी या नहीं, तो जानकारी के लिए बता दें कि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी कीमत न तो कम हुई है और ना ही बढ़ी है। इसके अलावा 14.2 किलोग्राम के सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत भी नहीं बढ़ी है और ना ही कम हुई है।
ये भी पढ़ें- Bank Holidays: निपटा लें अपना जरूरी काम, दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक; देखें लिस्ट
क्या हैं गैस सिलेंडर की नई कीमत?
1 दिसंबर 2023 को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद से देश में अब कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम लागू हो गए हैं। नए रेट के तहत दिल्ली (Gas Cylinder New Rate in Delhi) में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपये हो गई है। मुंबई में सिलेंडर की नई कीमत 1749 रुपये हो गई है। इससे पहले गैस की कीमत 1728 रुपये थे। कोलकाता में नई कीमत 1,908 रुपये हो गई है। इससे पहले यहां पर 1885.50 रुपये का भुगतान करके कमर्शियल सिलेंडर लिया जा सकता था।
चुनावी राज्यों में भी गैस के दाम बढ़ गए हैं। भोपाल में गैस की नई कीमत 1804.5 रुपये, राजस्थान के जयपुर में 1819 रुपये, तेलंगाना के हैदराबाद में 2,024.5 रुपये और छत्तीसगढ़ के रायपुर में 2,004 रुपये का कमर्शियल सिलेंडर हो चुका है।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
5 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
5 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
7 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
8 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
8 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
9 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
11 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
12 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
13 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines