LPG Price Cut: साल 2023 के समाप्त होने से पहले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। आज यानी 22 दिसंबर, शुक्रवार को गैस-सिलेंडर के दामों में कटौती हो गई है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत कम हो गई है। हालांकि, 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस-सिलेंडर के दाम घटे हैं। बात करें 14 किलो के घरेलू गैस-सिलेंडर की तो इनकी कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि कि 19 किलो के कमर्शियल गैस-सिलेंडर की कीमत कितने रुपये तक कम हुई है?
LPG Cylinder की कीमतों में कितनी कटौती?
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में किसी तरह की कोई कटौती नहीं हुई है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर के दाम 39.50 रुपये तक कम हुए हैं। ऐसे में 19 किलो का गैस सिलेंडर पहले की तुलना में 39.50 रुपये तक सस्ता मिलेगा।
क्या है सिलेंडर की नई कीमत?
- देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम 1,757 रुपये हैं। जबकि, पहले इसकी कीमत 1796.50 रुपये थी।
- मुंबई में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1,710 रुपये है। जबकि, पहले इसके दाम 1,749 रुपये थे।
- कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम 1,868.50 रुपये हो हैं। जबकि, पहले 1,908 रुपये कीमत थी।
- चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर को अब 1,968 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि, पहले इसकी कीमत 1,929 रुपये थी।
क्या है घरेलू सिलेंडर के दाम?
19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी हुई है, लेकिन घरेलू गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में 903 रुपये की कीमत के साथ घरेलू सिलेंडर बिक रहा है।
कोलकाता में घरेलू सिलेंडर की कीमत 929 रुपये है। चेन्नई में गैस की कीमत 918.50 रुपये और मुंबई में घरेलू गैस की कीमत 902.50 रुपये है। बता दें कि आखिरी बार 30 अगस्त को घरेलू सिलेंडर के दाम कम हुए थी। इस दौरान 200 रुपये तक की कटौती हुई थी। वीडियो के जरिए जानिए कि कैसे एलपीजी गैस पर सब्सिडी मिल सकती है?
ये भी पढ़ें- Bank Holidays: लगातार 5 दिनों तक रहेगी बैंकों की छुट्टी
ये भी पढ़ें- Winter Tips: सर्दियों में कैसे करें बिजली की बचत?
संबंधित खबरें
कानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
13 mins agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
1 hr agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
3 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
3 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
4 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
13 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
14 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
15 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines