LPG Gas Cylinder Price: भारत की तेल विपणन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों में बदलाव करती हैं. लिहाजा हर महीने की 1 तारीख की तरह आज भी एलपीजी के दाम (Lpg Price Latest) में बदलाव किए गए हैं. हालांकि घरेलू एलपीजी की कीमत में कटौती का इंतजार कर रहे लोगों को आज निराशा हो सकती है. क्योंकि 14 किलो वाले एलपीजी के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
December 2025 New Rules: आज से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, आपकी जेब पर दिखेगा असर
ये लगातार 8वां महीना है, घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. घरेलू सिलेंडर की कीमत में आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को कटौती की गई थी. दूसरी ओर 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की गई है. नई कीमत आज 1 दिसंर से लागू हो जाएगी.
दाम में कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1580.50 रुपये में बिकेगा, जो पहले 1590.50 रुपये में मिलता था. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 853.00 रुपये पर बनी हुई है. मुंबई में 852.50 रुपये, कोलकाता में सिलेंडर का रेट 879 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये है.
इन्हें सस्ता मिलता है गैस सिलेंडर
केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के तहत देश के करीब 10.33 करोड़ लोगों को 14 केजी वाला घरेलू गैस सिलेंडर 300 रुपये सस्ते दाम पर मिलता है. बता दें कि भारत में करीब 33 करोड़ लोगों के पास LPG कनेक्शन है.
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
5 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
8 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
9 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
10 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
14 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
17 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
19 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
20 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines