हर महीने की पहली तारीख की तरह आज यानी 1 सितंबर 2026 को भी तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने एलपीजी (LPG) सिलेंडर की नई दरें जारी कर दी हैं. महीने के पहले ही दिन कमर्शियल एलपीजी ग्राहकों की जेब पर महंगाई का असर पड़ा है. राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस (14.2 kg) के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम पूरे देश में 9.50 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. आइए जानते हैं कि आपके शहर में आज से एलपीजी सिलेंडर किस भाव पर मिलेगा और पिछले 13 सालों में 1 सितंबर का गैस ट्रेंड कैसा रहा है.
मेट्रो शहरों में कमर्शियल सिलेंडर (19 Kg) के नए रेट्स
आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दिल्ली में पहले 2,738 रुपये का मिलने वाला सिलेंडर अब 2747.50 रुपये का हो गया है. जबकि चेन्नई में कीमत 2,906 रुपये से बढ़कर 2916.50 रुपये पहुंच गई है. मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 2691.50 रुपये से बढ़कर 2701 रुपये का हो गया है.
5 किलो वाला सिलेंडर:
छोटे व्यवसायियों के इस्तेमाल में आने वाला 5 Kg Non-Domestic filled cylinder भी 762 से बढ़कर 764 रुपये का हो गया है. हालांकि, नॉर्मल 5 Kg सिलेंडर 349.50 और XTRALITE 339 रुपये पर ही स्थिर है.
सबसे सस्ता और सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर कहां?
देश में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मुंबई में मिल रहा है. यहां घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और कमर्शियल 2701 रुपये का है. दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये पर बरकरार है. सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर लेह में है. यहां घरेलू रसोई गैस का दाम 1179 है, जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3385.50 रुपये पर पहुंच गया है.
PNG लगाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे लोग, LPG हटाने पर सरकार का जोर, अब क्या होगा?
13 सालों का हिसाब: कैसा रहता है 1 सितंबर का गैस ट्रेंड?
इंडियन ऑयल (IOCL) के 2014 से 2026 तक के आंकड़ों को देखें, तो दिल्ली में 1 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान 6 बार दाम घटे हैं और 6 बार बढ़े हैं, जबकि 1 साल (2016) कीमतें बिल्कुल स्थिर रही थीं.
पिछले 13 सालों में 1 सितंबर को कमर्शियल सिलेंडर का बदलाव:
- 2014: 32.50 रुपये सस्ता
- 2015: 41 रुपये सस्ता
- 2016: कोई बदलाव नहीं
- 2017: 115 रुपये महंगा (13 साल का सबसे बड़ा झटका)
- 2018: 47 रुपये महंगा
- 2019: 50.50 रुपये महंगा
- 2020: 2 रुपये सस्ता
- 2021: 70 रुपये महंगा
- 2022: 91.50 रुपये सस्ता
- 2023: 157.50 रुपये सस्ता (13 साल की सबसे बड़ी राहत)
- 2024: 39 रुपये महंगा
- 2025: 51.50 रुपये सस्ता
- 2026: 9.50 रुपये महंगा
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
2 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
3 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
4 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
5 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
6 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
7 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
9 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
10 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
10 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines