LPG Gas Cylinder Price Hike: होली से पहले आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, एचपी) ने आम लोगों को बड़ा झटका देते हुए एलपीजी सिलेंडर (LPG Price) के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ-साथ कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी की है।
घरेलू रसोई गैस सिलिंडर (LPG Gas Cylinder Price Hike) की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 1053 रुपये से बढ़कर अब 1,103 रुपये हो गई है।
घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के साथ-साथ कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर (LPG Gas Cylinder Price Hike) की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। मर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों 350.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 1769 रुपये से बढ़कर 2119.50 रुपये हो गई है।
बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की नई की कीमत 1103, मुंबई में 1102.5, कोलकाता में 1129 और चेन्नई में 1118.5 हो गई है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में 2119.5, मुंबई में 2071.5, कोलकाता में 2221.5 और चेन्नई में 2268 रुपये में मिलेगा।
आपको बता दें कि देश की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों (LPG Gas Cylinder Price Hike) के दाम तय करती हैं। कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल अधिकतर होटलों, खाने पीने की दुकानों आदि में होता है।
यह भी पढ़ें- Gold Price Update: सोना खरीदारों की ‘बल्ले-बल्ले’, 3300 रुपये से ज्यादा घटे दाम
यह भी पढ़ें-Petrol Diesel Price, 1 March 2023 : राहत के साथ मार्च महीने का आगाज, जानें पेट्रोल-डीजल के नए भाव
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
2 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
3 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
4 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
5 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
6 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
7 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
9 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
10 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
10 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines